बिहार (Bihar ) के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि नीतीश सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ( Sameer Mahaseth ) के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग (IT) का छापा पड़ा है। आयकर विभाग की 25 सदस्यीय टीम आज सुबह से छापेमारी कर रही है ।
ये छापेमारी समीर कुमार महासेठ( Sameer Mahaseth )के पटना वाले घर पर कई गई। उनका घर शिवशक्ति निवास है, जहां गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। इस टीम में एक-दो नहीं बल्कि 20 से 25 अफसर मौजूद थे। सुबह 7 बजे ही आयकर विभाग की टीम ने समीर कुमार महासेठ के आवास पर दबिश दे दी।मिल रही जानकारी के मुताबिक साकार कंस्ट्रक्शन कम्पनी के ऑनर समीर महासेठ बताए जा रहे हैं।
फिलहाल ये मामला कर चोरी का बताया जा रहा है। वहीं आयकर विभाग के अधिकारियों ने साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी में भी छापेमारी कई गई। इस दौरान आयकर विभाग के अधिकारी पटना के सोन भवन वाले ऑफिस में गए और वहां की तलाशी ली। समीर महासेठ Sameer Mahaseth ) न सिर्फ बिहार सरकार के उद्योग मंत्री हैं बल्कि बड़े कारोबारी भी हैं। इनके पटना में तीन ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड की। इनमें उनका पाटलिपुत्र आवास और उनकी साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी भी शामिल है। छापेमारी गुरुवार की सुबह सात बजे ही शुरू कर दी गई थी।
A 25-member IT team conducts a raid at the residence and office of Bihar minister Samir Kumar Mahaseth in Patna. Details awaited. pic.twitter.com/mPpvuE8o0P
— ANI (@ANI) November 17, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?