जयपुर ( Jaipur ) में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य मंत्री गोपाल केसावत की बेटी का अपहरण कर लिया गया। कांग्रेस नेता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच में सीएएसटी और डीएसटी की टीम जांच में जुट गई है।
रिपोर्टस के अनुसार जयपुर ( Jaipur ) कांग्रेस नेता की 21 साल की बेटी अभिलाषा केसावत का प्रतापनगर थाना इलाके से अपहरण हो गया। गोपाल केसवात ने कहा कि उनकी बेटी सोमवार शाम करीब पांच बजे सब्जी खरीदने गई हुई थी। शाम छह बजे उसका फोन आया कि पापा मेरे पीछे कुछ लड़के लगे हुए हैं। तुरंत गाड़ी लेकर आ जाओ। इसके बाद कांग्रेस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन वहां न बेटी मिली और न उसकी स्कूटी। उनकी बेटी का मोबाइल भी बंद आ रहा है।
गोपाल केसावत ने प्रताप नगर थाने में बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। गोपाल केसावत ने चार लोग जय सिंह, विजेंद्र, देवेन्द्र और राधा पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने चारों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गोपाल केसावत ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही इन चारों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
जयपुर ( Jaipur )पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मंगलवार सुबह अभिलाषा की स्कूटी एयरपोर्ट के पास मिल गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभिलाषा की तलाश कर रही है।बता दें कि गोपाल केसावत पिछली गहलोत सरकार में घुमंतू विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार उनपर पहले भी कई बार निजी रंजिश के चलते हमला हो चुका है।
केसावत ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द बेटी को ढूंढने की मांग की। कमिश्रनर से मुलाकात के दौरान वे भावुक हो गए। उनके साथ आए परिवार के लोग भी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार करते हुए रोने लगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?