दिल्ली ( Delhi ) के पालम इलाके में परिवार के युवक द्वारा चार सदस्यों की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने ही परिवार के चारों लोगों की चाकू मारकर हत्या की है। मारे गए लोगों में माता-पिता, एक बहन और दादी शामिल हैं। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशा करता है और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मृतकों में 75 साल की दीवानो देवी (दादी), दिनेश (पिता), दर्शन (मां) और उर्वशी सैनी (बहन) शामिल हैं, जबकि आरोपित का नाम केशव (25) है।
जानकारी के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली ( Delhi ) के पालम इलाके में युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की है। उसने बेरहमी से उनका गला काटा और चाकू से अन्य जगह पर हमला किया। आरोपी केशव (25) ने अपनी दादी दीवानो देवी (75), पिता दिनेश (50) मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करता था और घर वालों से पैसे मांगता था। घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने घरवालों की हत्या की साजिश रची। घर वाले अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं तो उसने सभी को अलग-अलग फ्लोर पर जाकर मारा है।
दिल्ली ( Delhi )पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि ऊपर वाले फ्लोर में चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो चारों तरफ खून बिखरा हुआ था और चारों लोग लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पालम पुलिस ने केशव को गिरफ्तार कर लिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत