बिहार (Bihar )के वैशाली (Vaishali )जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर अचानक एक पेट्रोल टैंकर में ब्लास्ट हो गया। जिससे टैंकर चालक, खलासी और वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गई। पास खड़े खलासी का सिर कटकर सड़क पर गिर गया। ड्राइवर और मिस्त्री के भी शव के चीथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज 3 किलोमीटर तक सुनाई दी। हादसा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर हुआ।
हादसा वैशाली (Vaishali )जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। ब्लास्ट के कारण मची भगदड़ में कई लोग चोटिल हो गए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। घटना के बाद हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर जाम लग गया है।बताया जा रहा है कि टैंकर खाली था।
टैंकर के पिछले हिस्से में वेल्डिंग किया जा रहा था। इसलिए दौरान अचानक टैंकर ब्लास्ट कर गया। गाड़ी हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ड्राइवर गाड़ी रोक टैंकर को वेल्डिंग करवाने लगा।यह पेट्रोल गाड़ी थी। ब्लास्ट के बाद बहुत तेज आवाज आई। टैंकर में बैठे चालक और खलासी के साथ ही वहां वेल्डिंग कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
आसपास के लोगों ने बताया कि ब्लास्ट होते ही टैंकर का हिस्सा कई फीट ऊपर उड़ गया। इससे पास में मौजूद टैंकर का ड्राइवर, खलासी और वेल्डिंग मिस्त्री भी करीब 10 फीट ऊपर तक उछलते हुए सड़क किनारे जा गिरे। इनमें से एक की बॉडी पास मौजूद घर की दीवार से टकराई। हादसे में खलासी का सिर धड़ से अलग हो गया। जबकि ड्राइवर और वेल्डिंग मिस्त्री के शव के चित्थड़े उड़ गए।
वैशाली (Vaishali )जिले के एक स्थानीय ने बताया कि तेल टैंकर का लॉक काटकर तेल की चोरी की जाती है। फिर उसी लॉक को ठीक करवाने के लिए ड्राइवर गैस वेल्डिंग वाले के पास पहुंचते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?