आगरा ( Agra ) के थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा में शनिवार को युवती पूनम चौधरी की हत्या से सनसनी फैल गई। सगे भाई ललित उर्फ निक्कू ने संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
भोगीपुरा निवासी यतेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी मुन्नी देवी की मौत हो चुकी है। घर में बेटा निक्कू चौधरी और बेटी पूनम चौधरी (27) रह रहे थे। आरोपी की बुआ निर्मला सिंह ने पुलिस को बताया कि निक्कू का बहन पूनम से संपत्ति का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। निक्कू ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली चलाकर पूनम की हत्या कर दी और फरार हो गया। विधवा भाभी नीलू चौधरी को भी निशाना बनाया। वह घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आगरा ( Agra )पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मई 2021 में मुन्नी चौधरी की मौत हुई थी। दिसंबर 2021 में यतेंद्र चौधरी की मौत हो गई। यतेंद्र के बड़े बेटे रूपेश चौधरी की वर्ष 2006 में हत्या हुई थी। दो साल बाद रूपेश की पत्नी नीलू बेटे आर्यन को लेकर बुलंदशहर चली गईं। तब से वहीं रह रही हैं। घर के बाहर मार्केट बना है। इसका किराया मिलता है। इसके अलावा मकान भी किराये पर उठे हैं।
जब यतेंद्र चौधरी जिंदा थे, तब बहू नीलू को नाती की परवरिश के लिए हर साल डेढ़ से दो लाख रुपये दिया करते थे। मगर, उनकी मौत के बाद निक्कू ने पैसा देना बंद कर दिया। वह किराया अपने पास ही रखता था। आरोप है कि पिता की मौत के बाद भाई निक्कू से बहन पूनम संपत्ति में से अपना हिस्सा मांग रही थी।
पांच दिन पहले भाभी नीलू भी आगरा ( Agra )आ गईं। वह भी हिस्सा मांगने लगीं। यह बात निक्कू को बुरी लग रही थी। निक्कू इसको लेकर विवाद कर रहा था। वह बाजार में ही मुख्य मार्ग पर झाड़ू की दुकान चलाता है। सुबह नीलू ने इस दुकान पर ताला डाल दिया। पूनम ने वीडियो बना लिया। ताला डालने के बाद पूनम घर के अंदर पहुंची। तभी निक्कू ने पिस्टल से एक के बाद एक चार से पांच राउंड गोली चलाईं।
पूनम का दो गोली लगीं, वो वहीं गिर गई। इसके बाद भाभी नीलू को निशाना बनाया। उनके एक हाथ से गोली छूकर निकल गई। वह चीखती हुईं बाहर की तरफ भागीं। उधर, हत्याकांड के बाद निक्कू पीछे के रास्ते से भाग निकला।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा