राजस्थान ( Rajasthan ) के बांसवाड़ा ( Banswara ) जिले के दानापुर इलाके में बीच रास्ते में एंबुलेंस का तेल खत्म होने के कारण एक मरीज की मौत हो गई। मरीज के बेटी-दामाद ने एंबुलेंस को एक किलोमीटर तक धक्का भी दिया, मगर मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी। जिम्मेदार लोग जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे है। गहलोत सरकार के मंत्री इसे प्रबंधन की असफलता बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बांसवाड़ा ( Banswara ) जिले के दानापुर के रहने वाले 40 साल के तेजिया की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने राजस्थान सरकार की 108 एंबुलेंस को कॉल करके बुलाया। तेजिया को 108 एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में बांसवाड़ा से करीब 10 किलोमीटर दूर रतलाम रोड पर टोल के पास एंबुलेंस रुक गई। पता चला कि एंबुलेंस में तेल खत्म हो गया था।
एंबुलेंस सड़क पर खड़ी हो गई तो मरीज के बेटी-दामाद और अन्य लोगों ने धक्का मारकर एक किलोमीटर तक पहुंचाया। मगर फिर धक्का मारने वाले भी थक गए और तबीयत बिगड़ने के कारण तेजिया की मौत हो गई। मामले में बांसवाड़ा सीएमएचओ ने कहा, हमें घटना के बारे में पता चला और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के परिजनों से मिलेंगे और लापरवाही के बारे में पता करेंगे। 108 एंबुलेंस का संचालन निजी एजेंसी की ओर से किया जा रहा है। उसी के पास एंबुलेंस के रखरखाव की जिम्मेदारी है।
मामले में बांसवाड़ा ( Banswara ) जिले के CMHO हीरालाल ताबियार ने कहा है, जांच शुरू कर दी गई है। 108 एंबुलेंसों को एक निजी एजेंसी की ओर से संचालित किया जाता है। एजेंसी राज्य सरकार की ओर से अधिकृत है। कंपनी के ऊपर एंबुलेंस के रखरखाव का ज़िम्मा होता है। कहां लापरवाही रही है, यह जांच के बाद सामने आएगा।
वहीं, राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने मामले को लेकर कहा कि अगर एंबुलेंस में पेट्रोल खत्म हो गया और मरीज़ की मौत हो गई है तो यह व्यवस्था की असफलता नहीं है, बल्कि प्रबंधन की असफलता है। जो भी व्यक्ति इसके ख़िलाफ ज़िम्मेदार हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH राजस्थान: बांसवाड़ा में एक एंबुलेंस में पेट्रोल खत्म होने के कारण मरीज की एम्बुलेंस में कथित तौर पर मृत्यु हो गई, वीडियो वायरल है। (25.11)
(1/2) pic.twitter.com/SMSmLy89nl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?