केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक ( Karnataka) के मंगलुरु विस्फोट ( Mangaluru blast )के आरोपियों ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से ट्रेनिंग ली हुई है। इतना ही नहीं, इन लोगों ने देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 40 से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित भी किया है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आरोपी शारिक 19 नवंबर को कुकर बम से मंगलुरु के कादरी मंजूनाथ स्वामी मंदिर में विस्फोट करने वाला था। शारिक से मंगलुरु और उसके आसपास के इलाकों में स्थित कई मंदिरों के नक्शे मिले हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इसके लिए पुख्ता प्लान तैयार कर रखा था।
करंदलाजे ने दावा किया कि मंगलुरु विस्फोट ( Mangaluru blast )आरोपियों का उद्देश्य तटीय कर्नाटक में सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। उनके टारगेट पर मंदिर और कई नेता भी थे। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि केरल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में ISIS द्वारा प्रशिक्षित लोग और प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं।
शोभा करंदलाजे ने 2020 में शारिक की गिरफ्तारी और उसके जमानत पर छूटने की वजह भी बताई। केंद्रीय मंत्री ने बताया- मंगलुरु ब्लास्ट( Mangaluru blast ) के आरोपी 24 साल के मोहम्मद शारिक ने 2020 में मंगलुरु शहर में कुछ सार्वजनिक दीवारों पर आतंकियों के समर्थन में कुछ नारे लिखे थे। तब वह सही जांच नहीं होने की वजह से जमानत पर छूट गया था।
बता दें कि कर्नाटक के मंगलुरु में 19 नवंबर को ऑटो रिक्शा में एक विस्फोट हुआ था। इसका मुख्य आरोपी शारिक है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहम्मद शारिक कुकर बम लेकर ऑटो में पैसेंजर बनकर बैठा था। उसका टारगेट शहर का भीड़-भाड़ वाला इलाका था। गनीमत रही कि बम ऑटो में ही फट गया और खुद शारिक इसका शिकार हाे गया। राज्य सरकार ने इसे आतंकी घटना बताते हुए मामले की जांच NIA को सौंप दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?