मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) शुक्रवार को अलीगढ़ (Aligarh ) पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस शहर का अपना ऐतिहासिक महत्व है। यहां विकास हो रहा है।
अलीगढ़ के प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी में नौकरी के लिए सैफई परिवार वसूली करने नहीं जाता। एक वह दौर था जब कहीं चाचा और कहीं भतीजा नौकरी के लिए वसूली करने निकल पड़ते थे। अब वह सब बंद है। उत्तर प्रदेश में दंगा, दंगाई और उनको सरपरस्ती देने वाले भी खत्म हैं।आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए नजीर बनी हुई है। आज जनता स्वयं इस बात को कहती है कि उत्तर प्रदेश अब दंगा मुक्त प्रदेश बन गया है।
गुंडे माफियाओं को पहले सरकार का शह था, आज वो माफिया ठेला लगाने को मजबूर हैं। डबल इंजन की सरकार जब गांव, निकाय तक पहुंचेगी तो और तेजी से विकास होगा। आज युवाओं को अपनी प्रतिभा के बल पर नौकरियां मिल रही हैं। प्रदेश में अपराधियों की सामत आ गई है।”
उन्होंने आने वाले निकाय चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की तरह जब निकाय में भाजपा की सरकार बनेगी तो डबल इंजन की सरकार का विकास वहां भी दिखाई देगा।
अलीगढ़ (Aligarh ) के प्रदर्शनी मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 86 करोड़ 55 लाख रुपये की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके उपरांत प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ प्रदेश में अपनी अलग पहचान है। इस शहर ने देश की आजादी की लड़ाई से आज तक विकास के क्षेत्र में अग्रहणी भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के कार्यकाल में ताला नगरी बनाकर अलीगढ़ (Aligarh ) के हार्डवेयर व्यवसाय को विकास के मार्ग पर ले जाया गया। पिछले 8 वर्ष में देश बदल रहा है, पूरा देश अमृतोत्सव मना रहा है। आज देश हम पर राज करने वाले ब्रिटेन को पछाड़कर अर्थव्यवस्था में 5वें नम्बर पर आ गया है। विकास एक निरन्तर प्रक्रिया है। उसी के तहत अलीगढ़ सहित प्रदेश में बिना भेदभाव विकास हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश और दुनिया में नजीर बन गई है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल से पूर्व प्रदेश में लगभग सात सौ दंगे हुए। अधिकांश स्थानों पर कर्फ्यू लगा रहता था। लेकिन अब प्रदेश में कर्फ्यू समाप्त हो गया है और अपराधियों ने अपराध से तौबा कर आपराधिक गतिविधि से दूरी बना ली है। अपराधी अपनी जान की खैरियत मांग रहे हैं। पहले प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में गंदगी का अंबार रहता था लेकिन अब साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई है। महानगरों में स्मार्ट सिटी के तहत कार्य चल रहे हैं, जिनके चलते महानगरों में साफ सफाई व्यवस्था के अलावा जनता को सुविधा देने के लिए फुटपाथ स्ट्रीट लाइट बनाने के साथ विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
दंगाई आज दंगा करना भूल गए, अपराध-आगजनी से तौबा कर लिया…
उनमें से बहुत सारे लोगों ने तो अपनी आजीविका के लिए अब ठेला लगाना प्रारंभ कर दिया है।
यह नया उत्तर प्रदेश है जो मेहनत से व्यक्ति को जीने का अधिकार देता है: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/VkzLQlulYd
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 25, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?