मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) मैनपुरी ( Mainpuri ) के करहल में जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि मैनपुरी की पावन धरा ने सदैव नया इतिहास बनाया है। यह धरती ऋषि-मुनियों की परंपरा से जुड़ी है। भारतीय सनातन संस्कृति में हमेशा पूज्यनीय रही है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की सम्मानित जनता इस बार हर बूथ पर कमल खिलाकर परिवर्तन के लिए तैयार है।
मैनपुरी ( Mainpuri ) के करहल में नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। कहा कि नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही। उनके आशीर्वाद से भाजपा ने समाजवादी पार्टी के दुर्ग कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामगढ़ का ध्वस्त कर दिया। उपचुनाव में मैनपुरी की जनता नया इतिहास रचेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2014 में ही भाजपा को जीत का आशीर्वाद दे दिया था। नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही। उनके आशीर्वाद से भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर का उपचुनाव जीता। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के दुर्ग कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामगढ़ को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को नया इतिहास बनाने का मौका मिल रहा है। मैनपुरी लोकसभा को भाजपा की झोली में डालिए। विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं होगा।
सीएम योगी ने कहा कि चाचा शिवपाल यादव की हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। पहले बैठने के लिए हत्था मिला था। समाजवादियों का चरित्र परिवारवादी है। मैनपुरी किसी परिवार की विरासत नहीं बन सकती है। भाजपा के नेतृत्व में बहुत ही सूझबूथ से रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?