मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने आगरा ( Agra ) के सोमवार को तारघर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 488 करोड़ रुपये की योजनाओं की 88 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन और जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, मेयर और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश (UP) में होने वाले शहरी नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार शुरू कर दिया है। ये चुनाव दिसंबर से जनवरी के बीच होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आगरा( Agra ) को शिक्षा और आईटी का हब बनाएगी। उन्होंने कहा कि मार्च से पहले नई नीति आ जाएगी, जिसमें आगरा को आईटी पार्क का तोहफा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ताज ट्रेपेजियम जोन में आगरा ( Agra )को विशेष जोन का दर्जा मिलेगा, जिसमें कई सौगातें आईटी पार्क बनाने पर उद्यमियों को मिलेंगी। हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले आगरा सबसे प्रदूषित शहरों में गिना जाता था। पांच वर्ष में प्रदेश की तस्वीर बदली है। मेट्रो का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। आगरा प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में नंबर वन हैं। पहले क्या गरीबों को आवास मिल पाते थे ?
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार न केवल विकास के लिए बल्कि आमजन की सुविधा के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में यूपी बनेगा भारत का विकास इंजन ।पहले कभी कोई सोचता था कि गरीब को विद्युत कनेक्शन मिलेंगे। निशुल्क सिलिंडर मिलेंगे। डबल इंजन सरकार में गरीबों के हित में कार्य हो रहे हैं। कोविड काल में निशुल्क उपचार मिला। निशुल्क टीकाकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां म्यूजियम के नाम पर तमाशा बनाया जा रहा था। मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनवाया।
उन्होंने कहा कि उनकी ‘डबल इंजन’ सरकार के तहत आगरा हर दिन प्रगति कर रहा है, जबकि 2017 से पहले आगरा दुनिया भर में भारत के सबसे गंदे शहर के रूप में जाना जाता था। योगी ने कहा कि आज आगरा में देश में सबसे अधिक प्रधानमंत्री आवास आवंटी हैं और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के तहत शहर के मार्बल हैंडीक्राफ्ट और चमड़ा उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है।
मंच से केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मुख्यमंत्री योगी के समक्ष बहुप्रीतिक्षित यमुना पर बैराज, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और हाईकोर्ट बेंच की मांग रखी। हालांकि मुख्यमंत्री इन मांगों पर चुप्पी साधे रहे। मुख्यमंत्री करीब चार बजे तारघर मैदान पहुंचे। करीब 45 मिनट तक स्वागत भाषण हुए। करीब 16 मिनट मुख्यमंत्री मंच से बात रखी। सरकार की तमाम खूबियां गिनाईं।
जनपद आगरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित होते एवं ₹488 करोड़ की 88 विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते मुख्यमंत्री @myogiadityanath https://t.co/YCHfB1F0NE
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 28, 2022


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा