नवगठित पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, आगरा व प्रयागराज में पुलिस आयुक्तों की तैनाती कर दी गई है। सोमवार देर रात हुई इस तैनाती से पुलिस महकमे में 16 आईपीएस अफसर ( IPS Officers )इधर से उधर किए गए।
इसके तहत प्रतिनियुक्ति से आईपीएस अफसर ( IPS Officers वापस आए आईजी रैंक के अफसर अजय मिश्रा को गाजियाबाद, जेल विभाग में आईजी प्रीतिंदर सिंह को आगरा और बरेली रेंज के आईजी रमित शर्मा को प्रयागराज का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी व नोएडा के पुलिस आयुक्त हटाए भी गए हैं। वाराणसी में प्रतिनियुक्ति से लौटे एडीजी अशोक मुथा जैन को पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह को नोएडा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी व नोएडा के पुलिस आयुक्त क्रमश: ए सतीश गणेश व आलोक सिंह को लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। ये दोनों अफसर कमिश्नरी के गठन से ही अपने जिलों में तैनात थे। नव गठित पुलिस कमिश्नरेट में जल्द डीसीपी की तैनाती किए जाएंगे।
आईपीएस अफसर ( IPS Officers)सचिव गृह तरुण गाबा लखनऊ रेंज के आईजी बनाए गए हैं। प्रयागराज रेंज के आईजी राकेश सिंह बरेली रेंज के आईजी बनाए गए हैं। चंद्र प्रकाश द्वितीय को प्रयागराज रेंज का डीआईजी बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज जी को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है। अयोध्या के एसएसपी प्रशांत वर्मा को बहराइच का एसपी बनाया गया है। बहराइच के एसपी केशव चौधरी को अपर पुलिस आयुक्त, आगरा के पद पर भेजा गया है। प्रयागराज के एसएसपी शैलेंश पांडेय को मथुरा और मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी को 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में सेनानायक बनाया गया है।
नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह 13 जनवरी 2020 को नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद से ही तैनात थे। लक्ष्मी सिंह नोएडा की दूसरी पुलिस आयुक्त बनी हैं। इसी तरह वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद से वहां के पुलिस आयुक्त थे। यह दोनों अफसर डीजीपी मुख्यालय में तैनात किए गए हैं।
Gautam Buddh Nagar Police Commissioner Alok Singh transferred to UP Police Headquarters; Laxmi Singh appointed in his place: Official Order
— Press Trust of India (@PTI_News) November 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?