तेलंगाना ( Telangana ) में टीआरएस और वाईएसआरटीपी के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन और वाईएसआरटीपी (YSRTP) प्रमुख वाईएस शर्मिला (YS Sharmila) की कार को पुलिस ने क्रेन से उठवा लिया है। जिस वक्त पुलिस उनकी कार को क्रेन की मदद से खींच रही थी शर्मिला रेड्डी कार के अंदर मौजूद थी। जानकारी के मुताबिक शर्मिला रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के चलते कार के अंदर बैठी हुई थीं।
यह मामला हैदराबाद ( Hyderabad) शहर के सोमाजीगुड़ा इलाके में हुआ है जहां वाईएस शर्मिला (YS Sharmila) ने केसीआर के घर का घेराव करने का ऐलान किया था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेनें की कोशिश भी की थी लेकिन वह गाड़ी से नीचे नहीं आई तो पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को खींचना शुरू कर दिया।
वाईएस शर्मिला (YS Sharmila) पिछले 223 दिन से पदयात्रा पर हैं। उन्होने इस पदयात्रा को प्रजा प्रस्थानम नाम दिया है। वह अब तक इस यात्रा में 3500 किमी की दूरी तय कर चुकी है। । इस दौरान शर्मिला 75 विधानसभा क्षेत्र के चार नगर निगमों, 208 मंडलों और 61 नगर पालिकाओं के तहत 1863 गांवों को कवर कर चुकी हैं। सोमवार को उनके काफिले में शामिल पार्टी की प्रचार करने वाली बस को कुछ लोगों ने आग लगाने की कोशिश की थी। घटना वारंगल जिले के चेन्नाराओपेटा मंडल के लिंगागिरी गांव के पास हुई थी।
खबर है कि हैदराबाद पुलिस ने शर्मिला रेड्डी को हिरासत में ले लिया है। केसीआर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान वाईएसआरटीपी प्रमुख सीएम आवास का घेराव करने जा रहीं थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें सोमाजीगुडा से गिरफ्तार कर लिया।
#WATCH | YSRTP Chief YS Sharmila, who was detained from Somajiguda after she tried to go to Pragathi Bhavan to gherao Telangana CM’s residence, brought to SR Nagar Police station in Hyderabad pic.twitter.com/8mIVuDGN96
— ANI (@ANI) November 29, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?