आगरा के पहले पुलिस आयुक्त ( Police Commissioner )डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने मंगलवार को चार्ज ले लिया। उन्होंने सबसे पहले मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि थाना स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, उसके लिए सख्त मॉनिटरिंग की जाएगी। पीड़ितों की सुनवाई हो, अपराधियों पर लगाम लगे। इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।
आगरा के पुलिस आयुक्त ( Police Commissioner ) कहा कि स्कूल-कॉलेज, बाजार में बच्चियों के साथ किसी भी तरह की घटना ना हो, उसके लिए पीआरवी और थाना पुलिस को सक्रिय किया जाएगा। आगरा पर्यटन नगरी है। यहां पर देश ही नहीं, विदेश से भी पर्यटक आते हैं। उनको भयमुक्त माहौल मिल सके, उनके साथ किसी तरह की वारदात ना हो, उसके लिए ताज सुरक्षा, पर्यटन पुलिस और सिविल पुलिस को प्रभावी कार्रवाई के लिए सक्रिय किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ( Police Commissioner ) डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि चौराहों पर अवैध ऑटो स्टैंड नहीं बनने दिए जाएंगे। अन्य विभागों के साथ समन्वय करके उनके लिए स्थान चिन्हित किया जाएगा। जाम की समस्या दूर करने के लिए प्लान बनाएंगे।
वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी डा. प्रीतिंदर सिंह पंजाब के रहने वाले हैं। उन्होंने पटियाला गवर्नमेंट कालेज से एमबीबीएस किया है। वह आईपीएस बनने के बाद सबसे पहले आगरा में ही एएसपी रहे थे। इसके बाद डा. प्रीतिंदर सिंह ने आगरा एसएसपी का चार्ज 22 सितंबर 2015 को लिया था। लखनऊ, सोनभद्र, ललितपुर, बागपत, सीतापुर, गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में एसपी और एसएसपी रहे।
शासन ने तीन दिन पहले ही आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में पुलिस आयुक्त प्रणाली को मंजूरी दी थी। इसके बाद तीनों जिलों में नए पुलिस आयुक्त की तैनाती कर दी गई है। आगरा में डॉ. प्रीतिंदर सिंह को पहले पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।डॉ. प्रीतिंदर सिंह वर्ष 2015 में आगरा में पुलिस कप्तान बनने के बाद ट्रिपल ट्री का फार्मूला लेकर आए थे। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में टूरिस्ट, टूरिज्म और ट्रैफिक को रखा था। अपराधियों पर नकेल कसने से लेकर पुलिस में सुधार की खूब कवायद की थी। जनता से सीधा संवाद करके दिलों में जगह बनाई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?