उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad )के पाढ़म कस्बे ( Padham town )स्थित एक मकान में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर दंपत्ति समेत छह लोगों की मौत हो गई। उनके शव निकाल लिए गए हैं। घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। घर में इनवर्टर बनाने का काम होता था। आग शॉर्ट सर्किट होने से लगी थी।
आग पर काबू पाने को फायर विभाग की करीब सात गाड़ियां देर रात तक काबू पाने का प्रयास करती रहीं। आग की लपटों के बीच पांच लोगों के फंसे होने की सूचना पर डीएम व एसएसपी के साथ शिकोहाबाद व जसराना सर्किल का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। फायर विभाग के कर्मचारी देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।
मरने वालों की पहचान मनोज कुमार रामनप्रकाश (35), नीरज पत्नी मनोज कुमार (35), हर्ष पुत्र मनोज कुमार (12), भारत पुत्र मनोज (8), शिवानी पत्नी नितिन (32), तेजस्वी पुत्री नितिन (3 माह) के रूप में हुई है।
पाढ़म कस्बा ( Padham town )निवासी रमन प्रकाश के मकान में देर शाम आग लग गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने आग पर काबू पाने के साथ ही फायर विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे तक फायर विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच आग मकान में बनी तीन दुकानों के साथ तलघर में भी फैल गई। करीब एक घंटे बाद फायर विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू हो सकी।
पाढ़म कस्बा ( Padham town ) में लगी आग इतनी भीषण थी जिस पर देर रात तक फायर विभाग की गाड़ियां काबू नहीं पा सकी थी। जिले में मौजूद फायर विभाग की गाड़ियों को बुला लिया गया। इसके बाद भी रात करीब साढ़े नौ बजे तक फायर विभाग के कर्मचारी आग पर काबू नहीं पा सके। मौके पर पहुंचे डीएम रविरंजन और एसएसपी आशीष तिवारी जहां आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे।
थाना जसराना क्षेत्रान्तर्गत स्थित कस्बा पाढ़म के एक मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग के सम्बन्ध में एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा दी गयी बाइट–@Uppolice @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @dm_firozabad @IpsAshish pic.twitter.com/ceUXuqVZqA
— Firozabad Police (@firozabadpolice) November 29, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?