उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich ) में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
जानकारी के अनुसार, बहराइच-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की सुबह जरवल रोड के घाघराघाट स्टेशन के पास जयपुर से बहराइच आ रही ईदगाह डिपो आगरा की बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं।मरने वालों में सभी पुरुष हैं। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। वहीं, घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची बहराइच(Bahraich )पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है, पुलिस आसपास के ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है, ताकि ट्रक की पहचान की जा सके।डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रक के गलत साइड से आने से यह हादसा हुआ, मामले में ट्रक की तलाश जारी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच(Bahraich ) सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने डीएम और पुलिस के उच्चाधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए का निर्देश दिया साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Bahraich, Uttar Pradesh | Six people died and 15 injured in a collision between a Roadways bus and a truck in Tappe Sipah, Bahraich, confirms SHO Rajesh Singh. The injured have been sent to a hospital. The cause of the accident is yet to be ascertained. Police present at the spot pic.twitter.com/A5MPOomd05
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 30, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?