कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कहे गए अपशब्दों पर घमासान मचा हुआ है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh ) ने खरगे के रावण वाले बयान पर निशाना साधा है। अहमदाबाद में रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में अपशब्दों का प्रयोग कर रही है। अनुचित शब्दों का प्रयोग स्वस्थ राजनीति की निशानी नहीं है।
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द सिर्फ उनके नहीं हैं। यह पूरी कांग्रेस की मानिसकता का परिणाम है। उन्होंने कहा, किसी को रावण कहना नीच काम है। राजनाथ सिंह ( Rajnath Singh ) ने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। ध्रुवीकरण की राजनीति में भाजपा विश्वास नहीं रखती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई से अधिक सीटें जीतेगी और सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी।अहमदाबाद में भाजपा के मीडिया सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “सभी चुनाव विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा दो-तिहाई से अधिक सीटें जीतने जा रही है। जहां तक कांग्रेस का संबंध है, वह अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। और आप अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए संघर्ष कर रही है। दोनों के बीच यही अंतर है, ”सिंह ने कहा।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके कहा कि किसी भी विकास के एजेंडे और लोगों के समर्थन के बिना कांग्रेस गुजरात और गुजरातियों को गाली देने पर उतारू है। प्रधानमंत्री के खिलाफ खरगे का बयान गुजरातियों के प्रति उनकी नफरत का प्रमाण है। गुजरात के लोग इस बार भी उन्हें इस तरह के व्यवहार के लिए खारिज कर देंगे।
गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त खरगे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री अपना चेहरा दिखाकर लोगों से मतदान करने के लिए कह रहे हैं, चाहे वह नगरपालिका चुनाव हों या विधानसभा या संसद। क्या आप (नरेंद्र मोदी) रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।
कांग्रेस द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है.. स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग करना स्वस्थ राजनीति के लक्षण नहीं है: रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ,अहमदाबाद, गुजरात pic.twitter.com/dmGrO4Q3Qw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?