इंस्टाग्राम पर “गुड बॉय लाइफ” का स्टेटस लगा गाजियाबाद (Ghaziabad ) में 19 साल के वरदान शर्मा 14वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली । परिजनों के मुताबिक, सोसाइटी में उसका कोई परिचित या सहपाठी नहीं रहता था। इतनी ऊंचाई से गिरने से उसके मोबाइल के 2 टुकड़े हो गए। इसलिए अब पुलिस छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल्स रिपोर्ट निकलवा रही है। इससे कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे गाजियाबाद (Ghaziabad ) के कविनगर इलाके में स्थित लैंड क्राफ्ट की आशियाना सोसाइटी में हुआ। मृतक की पहचान 19 वर्षीय वरदान शर्मा के रूप में हुई। उसके पिता सुनील शर्मा हैं। वरदान हापुड़ शहर में मोहल्ला आर्य नगर का रहने वाला था। वो गाजियाबाद के हाईटेक कॉलेज में पॉलिटेक्निक का छात्र था।
वरदान के पिता सुनील शर्मा हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर रोड पर चश्मे की दुकान है। शाम के वक्त वरदान अपनी इसी दुकान पर बैठा था। देर शाम साढ़े 7 बजे तक भी कुछ लोगों ने उसको हापुड़ में देखा था। इसके बाद परिजनों को बिना बताए गाजियाबाद आ जाता है। रात में करीब 10 बजे परिजनों को वरदान के गाजियाबाद में सोसाइटी की 14वीं मंजिल से गिरकर मरने की खबर मिली।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) पुलिस ने बताया कि इतनी ऊंचाई से गिरने की वजह से छात्र के मोबाइल के दो टुकड़े हो गए हैं। अभी तक की जांच में ये पता नही चल पाया है कि वरदान इस सोसाइटी में किससे मिलने के लिए आया था। CCTV में वो 14वें फ्लोर की लिफ्ट से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। इससे आशंका है कि उसने 14वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या की है।
चश्मे की दुकान करने वाले सुनील शर्मा के 2 बेटी और 1 बेटा था। बेटा गाजियाबाद के हाईटेक कॉलेज से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था और दोनों बेटियां हापुड़ में ही पढ़ रही हैं। पुलिस ने जब छात्र वरदान की इंस्टाग्राम प्रोफाइल चेक की तो उन्हें दोपहर में एक स्टेटस लगा मिला। इस पर “गुड बॉय लाइफ” लिखा हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?