गुजरात में पांच दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने आज कलोल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘ रावण‘ वाले बयान पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस में इस बात की होड़ लगी है कि कौन मुझे कितना गाली दे सकता है। मैं खड़गे जी का सम्मान करता हूं। वह वही कहेंगे जो उन्हें कहने के लिए कहा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को नहीं पता कि यह राम भक्तों का गुजरात है। रामभक्तों की इस भूमि पर खरगे जी से मुझे 100 सिर वाला रावण कहने के लिए कहा गया और उन्होंने ऐसा किया भी।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि जो कभी भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे, वे अब रामायण से ‘रावण’ ले आए हैं और, मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने कभी पश्चाताप नहीं किया, मेरे लिए इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करने के बाद माफी मांगने की बात तो भूल ही जाइए।
अपने संबोधन में पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा था, तब देश में मोबाइल फोन बनाने की दो फैक्ट्रियां थीं, आज 200 से ज्यादा हैं। यदि आपकी पांचों अंगुलियां घी में हैं, तो एक अंगुली कमल का बटन दबाना चाहिए की नहीं। मैं गुजरात का बेटा हूं, आपने मुझे जो गुण दिए हैं, गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है वह इन कांग्रेसियों को परेशान कर रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मित्र कान खोल कर सुन लें, आपकी लोकतंत्र में आस्था और अविश्वास आपका विषय है, परिवार के लिए जीना है तो आपकी मर्जी, लेकिन एक बात लिख लीजिए, जितना कीचड़ उछालोगे उतना ही अधिक कमल खिलेगा ।
गरीबी उन्मूलन को लेकर पिछली कांग्रेस सरकारों के दावों पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि इस सबसे पुरानी पार्टी के शासन में वास्तव में गरीबी बढ़ी थी, क्योंकि इसने केवल नारे लगाए। कोई ठोस काम करने के बजाय देश को गुमराह किया। वह गुजरात में छोटा उदयपुर जिले के बोदेली नगर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, जहां पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होगा।
Grateful for the immense support in Kalol. Addressing a rally. @BJP4Gujarat. https://t.co/odOlF9z74O
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2022
કોંગ્રેસ પક્ષના નેતાઓએ હંમેશાં આપણી શ્રદ્ધા, આસ્થા અને જનભાવનાને ગંભીર રીતે આહત કરી છે….. pic.twitter.com/DVyW3jdY1j
— Narendra Modi (@narendramodi) December 1, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?