मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के रतलाम (Ratlam) जिले में एक ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा टायर फटने से होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हादसा रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर सातरूंडा के पास रतलाम इंदौर फोरलेन पर हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रॉले की रफ्तार ज्यादा थी और अचानक उसका टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे लोगों की ओर चला गया और कई को रौंद दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक छह लोगों की मौत हुई है। जबकि कलेक्टर ने पांच लोगों की मौत होने की सूचना दी है। 10 घायल अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे के फुटेज देखकर और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौके पर लोगों के क्षत-विक्षत शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भिजवाए हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयावह है कि जहां-जहां से ट्रॉला गुजरा है, वहां-वहां लाशें पड़ी हैं। ट्रॉले के पहिये के नीचे भी कुछ लोग दबे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो दस से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे के आसपास की है। सातरुंडा चौराहे पर कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी हाईवे से गुजर रहा ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया।
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 10 घायलों को रतलाम जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें से कुछ ही हालात गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर लावारिस हालत में एक बालिका भी मिली है, आशंका है कि बच्ची के स्वजन हादसे में हताहत हुए हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। क्रेन मंगवाकर ट्रक साइड में किया जा रहा है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी रतलाम (Ratlam) घटना पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा है कि रतलाम में ग्राम सातरुंडा के पास चौराहे पर हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित व घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
रतलाम में ग्राम सातरुंडा के पास चौराहे पर हुई दुर्घटना में अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित व घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?