प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) रविवार को गांधीनगर में अपनी हीराबेन मोदी (Heeraben Modi) से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मां के साथ बैठकर बातें कीं और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी की मां से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह मां का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां हीराबेन के साथ बैठकर उनसे बातें कीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )रविवार को एक बार फिर गुजरात पहुंचे। वे अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधे मां हीराबा से मिलने गांधीनगर पहुंचे। मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और साथ में चाय भी पी। इससे पहले अगस्त और जून में भी मोदी मां से मिलने आए थे। आधे घंटे की मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री पार्टी ऑफिस ‘कमलम’ निकल गए।
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi )पांच दिसंबर सुबह 8.30 बजे वोट डालेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली रानीपनी निशान स्कूल में मतदान करेंगे। पीएम मोदी साबरमती विधानसभा सीट के वोटर हैं। वहीं, पीएम मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर में अपने मत का प्रयोग करेंगी।
उधर, गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले आज हुई बीजेपी की बैठक में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल मौजूद थे। बैठक गुजरात बीजेपी के कार्यालय श्रीकमलम में हुई।
बता दें कि गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इनमें एक बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से लगने वाली सीटों का भी है, जिसमें आदिवासी बहुल पंचमहल भी है। इन क्षेत्रों में गुजरात की राजधानी गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा और दूध उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध आणंद भी शामिल है।
गुरुवार को प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में लगभग 50 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का क्षेत्र भी शामिल है। ऐसे में भाजपा के लिए यह चरण अहम होगा। खासकर उत्तर गुजरात, जहां पिछली बार वह कांग्रेस से पिछड़ गई थी।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi meets his mother Heeraben Modi at her residence, in Gandhinagar. pic.twitter.com/C4uh1CMOFb
— ANI (@ANI) December 4, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?