गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने अहमदाबाद के रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया। उन्होंने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और इसके बाद वोट डाला। वह सुबह करीब 9.30 बजे मतदान केंद्र पहुंचे थे।
वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया है। मैं इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत की लोकंतत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की महान परंपरा विकसित की है।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने वोट डालने के बाद बाद कि गुजरात के लोग सुनते सबकी हैं, लेकिन जो सच है उसे स्वीकार करना उनका स्वभाव है। अपने स्वभाव के अनुसार वे बड़ी संख्या में मतदान भी कर रहे हैं। मैं गुजरात के मतदाताओं का भी बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ ‘लोकतंत्र का त्योहार’ मनाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने गांधीनगर में वोट डाला। हीरा बा व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक पहुंचीं और मतदान किया। वहीं, मतदान के बाद पीएम मोदी के भाई सोमाभाई मोदी ने कहा, ‘2014 के बाद केंद्र ने जिस तरह का काम किया है, उसे लोग नजरअंदाज नहीं कर सकते। मैंने उनसे (PM Modi ) कहा कि वह देश के लिए बहुत काम करते हैं, उन्हें थोड़ा आराम भी करना चाहिए।’
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में राज्य के 14 जिलों की 93 सीट पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे तक 34.74% वोटिंग हो चुकी है। औसत की बात करें तो सबसे ज्यादा 35.35% मतदान छोटा उदेपुर में दर्ज किया गया है। दूसरे फेज में करीब ढाई करोड़ मतदाता 833 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे।
Gujarat polls: PM Modi casts his vote in Ahmedabad, thanks voters for celebrating festival of democracy with great pomp
Read @ANI Story | https://t.co/Gx5EfqOwTY
#GujaratElections #PMModi #GujaratElections2022 pic.twitter.com/jhvgIAydq6— ANI Digital (@ani_digital) December 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?