ग्वालियर ( Gwalior ) में एक युवा इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बीटेक डिग्री पूरी होने के बाद से वह लगातार मल्टी नेशनल कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन कर रहा था। बार-बार इंटरव्यू में आकर बात अटक जाती थी। इसे लेकर वह डिप्रेशन में जा रहा था।
मामला ग्वालियर ( Gwalior ) के गोला के मंदिर स्थित प्रगति विहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाले पुष्पेंद्र (23) उर्फ शुभम शर्मा ने रविवार को घर पर फांसी लगा ली। घटना के समय उसके पिता जयप्रकाश शर्मा और माता रेखा शादी समारोह में शामिल होने भिंड गए थे। सोमवार सुबह जब वे लौटे तो कमरे के अंदर बेटे को फंदे पर लटका देखा।
शुभम ने ग्वालियर( Gwalior ) के एमआईटीएम कॉलेज से बीटेक की थी। डिग्री पूरी होने के बाद से ही वह अच्छी जॉब की तलाश कर रहा था। इसके बाद से पुनीत लगातार नौकरी की तलाश कर रहा था। बीते 3 महीने से पुनीत ने कई इंटरव्यू दिए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। पुनीत लगातार नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था।
शुभम के माता-पिता एक दिन पहले जब शादी में जाने के लिए घर से निकल रहे थे, तो बेटे ने उन्हें अहसास भी नहीं होने दिया कि उसके मन में क्या चल रहा है। मां-पिता जानते भी नहीं थे कि बेटे से यह उनकी आखिरी मुलाकात है। उनका कहना है कि लग ही नहीं रहा था कि वह असामान्य है। रोज की तरह बात कर रहा था।
ग्वालियर( Gwalior ) पुलिस ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर खुदकुशी के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। जॉब न मिलने के कारण इंजीनियर डिप्रेशन में होने की बात पता चली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?