दिल्ली ( Delhi ) की मशहूर यूट्यूबर नमरा कादिर ( Namra Qadir ) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नमरा पर एक बिजनेसमैन को हनी ट्रैप करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर ने एक व्यवसायी को हनी ट्रैप करके उससे 80 लाख रुपये की उगाही की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नमरा कादिर नाम की यूट्यूबर ने प्राइवेट कंपनी के मालिक को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी। नमरा ने अपना जुर्म भी कुबूल किया है।
पुलिस का कहना है कि नमरा कादिर ( Namra Qadir )को सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। कादिर का पति और मामले में सह-आरोपी मनीष उर्फ विराट बेनीवाल फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक नमरा कादिर ( Namra Qadir )ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे रिमांड में ले लिया गया है। उसने विक्टिम से जो पैसा और सामान लिया था, उसे रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। उसके पति को भी जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि 22 वर्षीय नमरा कादिर ( Namra Qadir ) के यूट्यूब पर 6.17 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उसके खिलाफ बादशाहपुर के 21 साल के दिनेश यादव ने अगस्त में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कादिर और उसके पति ने अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। कोर्ट की तरफ से यह याचिका खारिज होने के बाद उनके खिलाफ नोएडा सेक्टर 50 के थाने में 26 नवंबर को एफआईआर रजिस्टर की गई। इस रिपोर्ट में लिखा गया कि कादिर और बेनीवाल दिल्ली के शालीमार गार्डन के रहने वाले हैं।
एडवर्टाइजिंग फर्म चलाने वाले दिनेश ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले वह कादिर के कॉन्टैक्ट में आया। तब बेनीवाल भी उसके साथ था। कादिर ने अपने चैनल पर उसका बिजनेस प्रमोट करने के लिए 2 लाख रुपए मांगे।
दिनेश ने बताया, ‘कुछ दिन बाद कादिर ने मुझे बताया कि वह मुझे पसंद करती है और शादी करना चाहती है। इसके बाद हम दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। अगस्त में कादिर और मनीष के साथ मैं क्लब गया, जहां उन्होंने रात को एक रूम बुक किया। अगली सुबह जब मैं सोकर उठा तो कादिर ने मुझसे सारे बैंक कार्ड और स्मार्ट वॉच मांगे। उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उसकी बात नहीं मानी तो वह मुझे रेप के झूठे केस में फंसा देगी।‘दिनेश के मुताबिक, उन दोनों ने मिलकर उससे 80 लाख रुपए से ज्यादा रकम और गिफ्ट आइटम लिए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?