तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ममता बनर्जी के करीबी साकेत एस. गोखले ( Saket Gokhale ) को गुजरात पुलिस ने सोमवार देर रात राजस्थान के जयपुर ( Jaipur ) एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। गोखले पर मोरबी हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में गलत खबर फैलाने का आरोप है। गिरफ्तारी की जानकारी उनकी पार्टी के सहयोगी और टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दी है। ओ ब्रायन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को साकेत ने नई दिल्ली से जयपुर के लिए रात नौ बजे की फ्लाइट ली थी। जब वह उतरे तो गुजरात पुलिस जयपुर एयरपोर्ट पर उसका इंतजार कर रही थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एक दिसंबर, 2022 को, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले ( Saket Gokhale ) ने दावा किया था कि पुल ढहने की घटना के बाद गुजरात में पीएम मोदी की मोरबी यात्रा के लिए केवल कुछ घंटों के लिए 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। तथाकथित रिपोर्ट का हवाला देते हुए गोखले ने दावा किया था कि 5.5 करोड़ रुपये विशुद्ध रूप से स्वागत, कार्यक्रम प्रबंधन और फोटोग्राफी के लिए थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी के इवेंट मैनेजमेंट और पीआर की कीमत 135 लोगों के जीवन से अधिक है। क्योंकि त्रासदी के 135 पीड़ितों के परिवारों को प्रत्येक को केवल 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई।
हालांकि, गुजरात भाजपा ने गोखले( Saket Gokhale ) के ट्वीट पर दी गई जानकारी को फेक न्यूज बताया था। गुजरात भाजपा ने कहा कि इस तरह की कोई आरटीआई दाखिल नहीं की गई थी और न ही किसी आरटीआई का ऐसा कोई जवाब दिया गया। भाजपा गुजरात ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि नई क्लिपिंग मनगढ़ंत है, और वास्तव में ऐसी कोई रिपोर्ट कहीं भी प्रकाशित नहीं हुई थी। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने बताया था कि पीएम मोदी की मोरबी यात्रा के दौरान 30 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा फर्जी है। पीआईबी ने ऐसी किसी भी आरटीआई का कोई जवाब नहीं दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?