गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) ऐतिहासिक जीत दर्ज करती दिखाई दे रही है। काउंटिंग के रुझानों के मुताबिक भाजपा 182 में से 10 सीटें जीत चुकी है और 145 पर आगे है। अगर ये रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो भाजपा 1985 में कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तोड़ देगी। मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं।वहीं कांग्रेस के सामने नेता विपक्ष का पद बचाने की चुनौती सामने खड़ी है। बीजेपी प्रचंड जीत दर्ज कर रही है तो वहीं कांग्रेस अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस महज 19 सीटों पर आगे है।
आंकड़ों पर जाएं तो 1985 के चुनाव में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थीं। भाजपा (BJP) 150 का आंकड़ा पार करने पर अपनी जीत का नया बेंचमार्क तय करेगी, साथ ही साथ कांग्रेस की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में यह नजर भी आ रहा है।
रुझानों में गुजरात की 182 में से भाजपा (BJP) ने 155 सीटों पर एकतरफा बढ़त ली है। कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है और एक सीट जीत चुकी है। इधर, आम आदमी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स के खाते में 4 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। गुजरात में आज सुबह 8 बजे से पहले आधे घंटे में पोस्टल बैलेट्स की गिनती के बाद EVM से काउंटिंग शुरू हुई थी।
बड़ी सीटों में जामनगर से भाजपा की रीवाबा, अहमदाबाद से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल(Bhupendra Patel ), वीरमगाम से भाजपा के हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं। भाजपा की लीड को देखते हुए पार्टी समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया है। आप के मुख्यमंत्री कैंडिडेट इशुदान गढ़वी भी लीड बनाए हुए हैं।
गुजरात ( Gujarat )में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही बीजेपी जश्न में डूब गई है। राज्य में तमाम जिलों में बीजेपी के कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़ों पर थिरक रहे हैं तो वहीं प्रदेश कार्यालय कमलम् में भी माहौल खुशी है। सूत्रों के अनुसार रिकॉर्ड तोड़ जीत की ओर बढ़ने के बाद पार्टी ने अब शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई सरकार का शपथ ग्रहण नरेंद्र मोदी स्टेडियम या फिर विधानसभा के बाहर हो सकता है। कुछ देर बार सीएम भूपेन्द्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल कमलम् पहुंचेंगे।
Gujarat CM Bhupendra Patel and state BJP chief CR Paatil have sweets in celebration as the party sweeps the #GujaratAssemblyPolls
The Chief Minister is also leading from his constituency Ghatlodia by a margin of 1,07,960 votes. pic.twitter.com/9CAGPjMLsM
— ANI (@ANI) December 8, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?