मैनपुरी ( Mainpuri )लोकसभा सीट के उपचुनाव( By-Election )में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित किया। डिंपल यादव ने 288461 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को हराया है।
समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। डिंपल यादव ने 2.88 लाख वोटों से भाजपा के रघुराज शाक्य को हरा दिया है। डिंपल यादव को यहां 618120 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 329659 वोट मिले हैं। डिंपल यादव ने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान मुलायम सिंह यादव के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। डिंपल यादव सुबह से मैनपुरी की पांचों विधानसभाओं में आगे चल रही थीं। वहीं डिंपल की जीत के बीच शिवपाल सिंह यादव ने सपा का फिर से दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव ने प्रसपा का सपा में विलय कराया है।
सपा से डिंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य समेत छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। गुरुवार की सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली, जो मतगणना खत्म होने के बाद बड़ी जीत में बदल गई।
रामपुर विधानसभा सीट को आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां पहली बार भाजपा जीती है। भाजपा कैंडिडेट आकाश सक्सेना को 80,964 वोट मिले हैं, जबकि सपा कैंडिडेट आसिम रजा को 47262 वोट मिले हैं। सपा को 33702 वोटों से हार मिली है।
रामपुर की शहर विधानसभा सीट उपचुनाव( By-Election ) में पहली बार कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 33702 वोटों से हराया है। आसिम राजा 21वें राउंड तक आगे रहे। लेकिन उसके बार गेम बदल गया। 21वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी लगातार आगे बढ़ते रहे और जीत दर्ज की।
खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव( By-Election ) में सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है। मदन भैया को 95,970 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी और विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को 74,216 वोट मिले हैं। यहां मदन भैया 21754 वोट के मार्जिन से जीत दर्ज की है।बता दें कि भाजपा 2017 और 2022 के चुनाव में जीत के बाद यहां उपचुनाव में हार गई।
मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है, जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं।
इनमें से मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं। इन सीट के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?