चार दिसंबर से लापता आगरा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर (software engineer )अंचल तिवारी ने एटा की हजारा नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली । इंजीनियर का शव एटा (Etah ) की हजारा नहर से पुलिस ने बरामद कर लिया। कोतवाली देहात क्षेत्र में जाबड़ा चौकी के पास कार खड़ी करने के बाद इंजीनियर अंचल तिवारी नहर में कूद गया था। शुक्रवार दोपहर को उसका शव नहर में मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवारजनों के अनुसार अंचल तिवारी(30) उनके भाई महेंद्र कुमार तिवारी का इकलौता पुत्र था। पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कैंसर की चपेट में आ गए। इस बात की जानकारी अंचल को हुई तो कोरोना काल से पहले ही सिंगापुर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer ) की नौकरी छोड़कर आगरा आ गया था।
आगरा ( Agra ) में ही स्टार्टअप के तहत कंपनी बनाई और सिंगापुर के लिए काम करने लगा। सिंगापुर कभी-कभी जाता भी था, लेकिन पिता की मौत हो जाने के बाद पूरी तरह से टूट गया और तनाव में रहने लगा। उसकी दो बहनें हैं। एक की शादी नोएडा और दूसरी की गुरुग्राम में हुई है। बहनों ने इस वर्ष अंचल की शादी करने के लिए मना लिया था।
जांच में सामने आया है किस अंचल तिवारी कुछ समय से तनाव में चल रहे थे। पिछले सप्ताह ही वह बहनों के पास गए थे। चार दिसंबर की सुबह को वह नोएडा निवासी बहन के यहां से निकले थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल भी चुकाया था। इस दौरान अंचल बहन से लगातार मोबाइल के जरिए संपर्क में थे। इंजीनियर अंचल ने रात 11 बजे बहन से आखिरी बार बात की थी। अंचल ने उस समय खुद के खंदारी फ्लाईओवर पर होने की जानकारी दी थी। इसके बाद अंचल का फोन बंद हो गया था।पुलिस ने अंतिम लोकेशन निकाली तो बहन से बातचीत के दौरान की लोकेशन टूंडला में निकली थी।
चार दिसंबर को अंचल अचानक लापता हो गया। उसकी कार हजारा नहर के पास खड़ी मिली थी। पुलिस ने कार में दस्तावेजों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया। साथ ही अंचल की खोजबीन भी शुरू कर दी। शुक्रवार को उसका शव नहर से बरामद कर लिया। आशंका है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer )अंचल ने आत्महत्या की है।सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंचल तिवारी सदर थाना इलाके के गुरु गोविंद सिंह नगर में रहते हैं। परिजनों ने सदर थाने में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?