भारत जोड़ो यात्रा के बीच से ब्रेक लेकर राहुल गांधी समेत पूरा गांधी परिवार आज रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान ( Ranthambore National Park ) में निजी दौरे पर आए हुए हैं। परिवार यहां सोनिया गांधी( Sonia Gandhi )का 76वां जन्मदिन मना रहा है। गांधी परिवार गुरुवार शाम को ही यहां पहुंच गया था।
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान में सवाई माधोपुर में स्थित है, और अपनी बड़ी बाघ आबादी के लिए जाना जाता है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।
37 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब एक साथ पूरा गांधी परिवार यहां आया है। इससे पहले 1985 में तत्कालीन पीएम राजीव गांधी ने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ रणथंभौर ( Ranthambore )आए थे। उस दौरान उन्हें रणंभौर में कुछ दिन बताए थे।
गुरुवार शाम को सोनिया, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रणथंभौर ( Ranthambore ) में टाइगर सफारी की। इस दौरान उन्होंने मलिक तालाब की पाल पर बाघिन का दीदार किए। इसी के साथ गूलर तलाई पर एक बाघ की अठखेलियों को भी देखा। इस दौरान पूरा गांधी परिवार जोगी महल भी पहुंचा। जब राजीव गांधी अपने परिवार के साथ रणथंभौर आए थे, तो जोगी महल में ही रुके थे।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह ठंड ज्यादा हाेने की वजह से गांधी परिवार ने टाइगर सफारी नहीं की। आज शाम को गांधी परिवार के एक बार फिर सफारी पर जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi )अपने 76 वें जन्मदिन पर राहुल, प्रियंका और कुछ चुनिंदा लोगों के साथ होटल शेरबाग में सेलिब्रेशन किया ।
सोनिया गांधी गुरुवार सुबह ही हेलिकॉप्टर से रणथंभौर पहुंच गईं थीं। प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से सुबह करीब रणथंभौर पहुंची थीं। वहीं बूंदी जिले में यात्रा से ब्रेक लेकर दोपहर डेढ़ बजे राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से आए। तीनों यहां होटल शेर बाग में रुके हुए हैं। प्रियंका गांधी अपने बचपन की यादें ताजा करने के लिए अक्सर रणथंभौर आती रहती हैं। साल 2022 में प्रियंका गांधी तीसरी बारी बार आई हैं।
सोनिया गांधी शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के साथ बूंदी जिले के गुडला चंदनजी जाएंगी। शनिवार को यात्रा में सिर्फ महिलाएं चलेंगी। भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे शुरू हो जाती है, ऐसे में यह तय नहीं है कि राहुल गांधी यात्रा के लिए पहले चले जाएंगे या यात्रा को देर से जॉइन करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?