केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी( Nitin Gadkari )ने शनिवार को मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सुरंग (Tunnel) का लोकार्पण किया। रीवा ( Rewa )जिले में 1004 करोड़ रुपए की लागत से बनी मोहनिया टनल के लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। ये टनल झांसी (उत्तरप्रदेश) को रांची (झारखंड) से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-39 पर बनी है।
सबसे लंबी सुरंग (Tunnel) कालोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम सीधी छोर पर हुआ। केंद्रीय मंत्री गडकरी फोरलेन चोरहटा बायपास से आते हुए मोहनिया टनल पहुंचे। यहां उन्होंने 100 फीट का तिरंगा फहराया। फिर बदवार सोलर प्लांट के करीब बने मंच से आमसभा करते हुए 2400 करोड़ के कामों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसके बाद फिल्म के माध्यम से इन योजनाओं की उपयोगिता बताई गई।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मोहनिया टनल भारत की अनूठी सुरंग है। जिसमें सबसे नीचे टनल, फिर बाणसागर की नहर और सबसे ऊपर पुराना सड़क मार्ग है। ये ऑप्टिकल फाइबर युक्त टनल है। जिसमें प्रत्येक 300 मीटर के बाद एक टनल से दूसरे टनल में जाने के लिए रास्ता है।
मोहनिया टनल (Tunnel)की कुल लम्बाई 2280 मीटर है, जो 6 लेन की है। तीन लेन आने के लिए और तीन लेन जाने के लिए है। सुरंग को आपस में जोड़ने के लिए अन्दर 7 स्थानों पर अंडर पास दिए गए हैं। अगर कोई वाहन चालक विपरीत परिस्थितयों में बीच से वापस लौटना चाहे, तो आसानी से लौट सकता है। अंदर 46 फैन लगाए गए हैं। सेफ्टी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे, फायर सिस्टम, कंट्रोल रूम और अनाउसमेंट सिस्टम लगाया गया है।
टनल बन जाने से रीवा-सीधी के बीच 7 KM की दूरी घट गई है। आना-जाना आसान होने से मोहनिया घाटी का 45 मिनट का सफर सिर्फ 5 मिनट में तय होगा। टनल जंगली जानवरों की सेफ्टी में भी मददगार है। दरअसल, अब घाट का रास्ता बंद होने से जंगली जानवर अपने एरिया में खुलकर घूम-फिर पा रहे हैं।
सुरंग (Tunnel)की शुरुआत में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट भी है। सीधी के छोर पर जहां सुरंग समाप्त होती है, वहां ऊपर से बाणसागर बांध की नहर गुजर रही है। इस नहर से उत्तरप्रदेश राज्य को पानी दिया जाता है। काफी मशक्कत के बाद नहर को बंद कर चार महीने में एक्वाडक्ट का निर्माण किया गया। सुरंग के ऊपर से भी एक अन्य नहर और सड़क गुजर रही है।
₹2444 करोड़ की लागत की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम। #Rewa #PragatiKaHighway #GatiShakti https://t.co/u3vw91hu4T
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 10, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?