कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ( Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। वहीं, कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
राजधानी शिमला के रिज मैदान पर रविवार को हजारों लोगों की मौजूदगी में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत कई केंद्रीय नेता मौजूद रहे।
शपथ समारोह में सुक्खू की माता संसार देई भी पहुंचीं और वह कुछ पल के लिए भावुक हो गईं। सुक्खू उन्हें मंच पर लाए और उन्हें पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलाया। विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
सुक्खू की माता ने दोनों हाथ जोड़कर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश तरक्की करे, यही उनकी कामना है। इस मौके पर सुक्खू की माता को प्रियंका और राहुल गांधी ने गले लगाया और उनका हालचाल पूछा। सुक्खू ने उन्हें पहली पंक्ति में प्रतिभा सिंह के साथ बैठाया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को पीएम मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी है।पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, “सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। मैं हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।
तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा (Dalai Lama) ने रविवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देते हुए कहा, “भारत पिछले 62 वर्षों से भी अधिक समय से मेरा घर रहा है और मैं उस समय का अधिकांश समय यहां हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला रहा हूं। ये मेरे लिए खुशी की बात है। मैं अक्सर मुख्यमंत्री को ‘हमारे मुख्यमंत्री’ के रूप में संदर्भित करता हूं।”
Congratulations to Shri Sukhwinder Singh Sukhu Ji on taking oath as Himachal Pradesh CM. I assure all possible cooperation from the Centre to further the development of Himachal Pradesh.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 11, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?