राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ( RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat) रविवार को असम (Assam) दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने असम इकाई के एक कार्यकर्ता शिविर के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत के हर गांव में आरएसएस की एक शाखा होनी चाहिए और इसके प्रत्येक सदस्य को देश की प्रगति के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ( RSS) शिविर को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भारत के हर गांव में एक संघ की शाखा होनी चाहिए क्योंकि पूरे समाज ने उन्हें उनके लिए काम करने का अवसर दिया है और इसलिए स्वयंसेवकों को आगे बढ़कर समाज का नेतृत्व करना चाहिए। शिविर बाहरी लोगो के लिए आयोजित नहीं किया गया था, केवल आरएसएस कार्यकर्ताओं के लिए अनुमति थी।
साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के गौरव और विरासत के प्रति पूर्ण विश्वास के साथ, स्वयंसेवकों को देश की प्रगति के लिए काम करना चाहिए और राष्ट्र सभी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए और सभी मतभेदों को छोड़कर सभी नागरिकों को राष्ट्र के कल्याण के लिए अथक प्रयास करना होगा।
आरएसएस ( RSS) संस्थापक हेडगेवार को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार रहना होगा। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में मानव संसाधन विकसित करने के उद्देश्य से आरएसएस की स्थापना की थी। हमारे विचारों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमारे दिमाग में नहीं। उन्होंने कहा कि कमजोर समाज राजनीतिक स्वतंत्रता का आनंद नहीं ले सकता। हालांकि, यह नहीं बताया कि उनके भाषण में “राजनीतिक स्वतंत्रता” से उनका क्या मतलब था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?