मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया (Raja Pateria ) ने पन्ना( Panna ) जिले में ‘पीएम की हत्या’ की बात कहकर नया बवाल खड़ा कर दिया है। पन्ना में हुई इस सभा में पटेरिया ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को तत्पर रहो। हत्या का मतलब हराना है। इस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया पर एफआईआरके निर्देश दिए। जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये विद्वेष की पराकाष्ठा है। ये घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा।हालांकि, जब इस मामले में विवाद बढ़ा तो राजा पटेरिया (Raja Pateria ) ने सफाई दी कि मैंने हत्या करने की बात नहीं कही, बल्कि अगले चुनाव में मोदी को हराने की बात कही है। फ्लो में हो जाता है। इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।इस पर अमल हो गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 451, 504, 505, 506, 153 के तहत पन्ना जिले में मामला दर्ज किया है।’
पटेरिया ने बयान पर विवाद के बाद कहा कि वे गांधी को मानने वाले हैं और गांधी को मानने वाला हत्या की बात नहीं कर सकता। वीडियो गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। पटेरिया ने ये बयान कुछ दिन पहले दिया था, इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
पटेरिया (Raja Pateria ) का यह बयान 11 दिसंबर का है। वे पन्ना जिले के मंडलम में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। तभी उन्होंने कहा- मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।
विवाद बढ़ने के बाद पटेरिया ने सोमवार को सफाई दी और एक वीडियो जारी किया। इसमें कहा- जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कार्ड वितरण के दौरान का वीडियो है। इस वीडियो में मोदी की हत्या की जो बात है, वह गलत तरीके से बताई जा रही है। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मैं इस तरह की बात नहीं कर सकता।
करीब 10 महीने पहले भी राजा पटेरिया (Raja Pateria ) ने विवादित बयान दिया था। तब दमोह के रैपुरा थाना प्रभारी से कहा था- क्षेत्र के आदिवासी जो 2005 के पहले से जंगल की जमीन पर काबिज हैं और खेती करके अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं, उन्हें हटाना गलत है। इस तरह आदिवासियों को परेशान करना, उनकी महिलाओं से मारपीट करना कानूनन गलत है। संसद में कानून पारित किया गया है कि जो भी आदिवासी 2005 के पहले से वन भूमि पर काबिज हैं, उनको उसका पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि बस्तर और आंध्र प्रदेश में नक्सलवाद पनप रहा है, क्योंकि आदिवासियों को न्याय नहीं मिलेगा तो उन्हें मजबूरी में हथियार उठाने पड़ेंगे।
Congress leader & former minister Raja Pateria incites people to kill PM Modi – earlier too Cong leaders spoke about death of PM Modi (Sheikh Hussain)
But now a death threat!
After “Aukat dikha denge” “Raavan” this is Rahul Gandhi’s Pyaar ki Rajniti? Will they act on him? No! pic.twitter.com/wH6LSi63g2
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) December 12, 2022
An FIR jas been registered against MadhyaPradesh Congress leader #RajaPateria for his offensive remarks against PM Narendra Modi. pic.twitter.com/39v3EkXw0s
— Pranay Upadhyaya (@JournoPranay) December 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?