गुजरात ( Gujarat) में आज भूपेंद्र पटेल(Bhupendra Patel ) ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। भूपेंद्र पटेल के साथ 16 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।साथ ही 16 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें से आठ कैबिनेट स्तर के हैं। नए मंत्रियों में 11 पूर्व मंत्री भी शामिल हैं।
शपथ के बाद प्रधानमंत्री ने मंच पर झुककर लोगों को प्रणाम किया। इसके बाद भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel )के मंत्रिमंडल से मुलाकात कर उनके साथ फोटो खिंचाया। चलते समय उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। 200 संत भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बने।
पारडी से विधायक कनुभाई देसाई को दोबारा भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel )सरकार में जगह मिली है। कनुभई को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पिछली सरकार में कनुभाई वित्त मंत्री थे। 71 साल के कनुभाई भूपेंद्र मंत्रिमंडल में सबसे बुजुर्ग हैं। विसनगर से विधायक ऋषिकेश पटेल को फिर से कैबिनेट मंत्री का पद मिल गया है। पिछली सरकार में ऋषिकेश स्वास्थ्य मंत्री थे। जामनगर ग्रामीण से विधायक राघवजी भाई हंसराज पटेल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। पिछली सरकार में राघवजी पशुपालन मंत्री थे।जसदण से विधायक कुंवरजी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। संतरामपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले डॉ. कुबेरभाई डिंडोर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।खंभालिया विधानसभ सीट से चुनाव जीतने वाले मुलुभाई बेरा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
राजकोट ग्रामीण से चुनाव जीतने वाली भानुबेन बाबरिया को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र मंत्रिमंडल में भानुबेन इकलौती महिला कैबिनेट मंत्री हैं। सिद्धपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले बलवंत सिंह राजपूत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।निकोल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले जगदीश विश्वकर्मा को फिर से मंत्री बनाया गया है।भूपेंद्र सरकार में मुकेशभाई पटेल को भी जगह मिली है। मुकेशभाई डांग्स से इस बार विधायक चुने गए हैं। भावनगर (ग्रामीण) से विधायक चुने गए 61 साल के परुषोत्तम सोलंकी को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। परुषोत्तम गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मत्स्य मंत्री रह चुके हैं। देवगढ़ बारिया विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले बच्चूभाई खाबड़ को राज्यमंत्री बनाया गया है।प्रफुल पानसेरिया को राज्यमंत्री बनाया गया है। प्रफुल कामरेज विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं।मोडासा से विधायक चुने गए भीखू सिंह जी परमार,मांडवी सीट से विधायक कुंवरजीत हलपति को राज्यमंत्री बनाया गया है।
भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel )की पिछली सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे मजूरा से विधायक चुने गए हर्ष को दोबारा मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र सरकार में हर्ष सबसे कम उम्र और सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं।
हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती हैं। यह गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है। कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट पर जीत मिली है।पटेल ने अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। उन्हें शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी। पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी।
Congratulations to Shri Bhupendrabhai Patel on taking oath as CM of Gujarat. I would like to also congratulate all those who took oath as Ministers. This is an energetic team which will take Gujarat to even newer heights of progress. @Bhupendrapbjp pic.twitter.com/olOkELJCpA
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2022
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets the gathering and bows before them at the swearing-in ceremony of Gujarat CM Bhupendra Patel and his cabinet ministers in Gandhinagar.
BJP registered a landslide victory in the state election, winning 156 of the 182 seats. pic.twitter.com/9cnW5bmuLK
— ANI (@ANI) December 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?