राजस्थान ( Rajasthan )के भरतपुर (Bharatpur ) जिले में स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र ने कॉलेज के बॉयज हॉस्टल के रूम न. 103 में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र अलवर जिले का रहने वाला 23 वर्षीय सुरेंद्र रावत बताया गया है, जो मेडिकल कॉलेज में 2018 के बैच का एमबीबीएस छात्र था।
जानकारी के अनुसार, भरतपुर (Bharatpur ) जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल के रूम नंबर 103 में सुरेंद्र रावत दोपहर को अकेला था और अंदर से दरवाजा बंद था. जब अन्य छात्र कमरे में अंदर जाना चाहते थे, तो उसने दरवाजा नहीं खोला और शक होने पर खिड़की के माध्यम से देखा तो छात्र सुरेंद्र रावत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। हॉस्टल के अन्य छात्र खिड़की के जरिए कमरे में घुसे और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी गई।
साथी छात्र-छात्राओं को आरबीएम अस्पताल में रोते हुए देखा गया है। एमबीबीएस के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या क्यों की, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और मौके पर पहुंची भरतपुर (Bharatpur ) पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
आरबीएम सुप्रिडेंट जिज्ञासा साहनी ने बताया कि सुरेंद्र फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। उसका बाईपोलर डिजीज का इलाज चल रहा था। वह एंटी साइकोटिक्स पर था। साथ ही पैनिक और डिप्रेशन का शिकार था। उसके व्यवहार में लगातार बदलाव और उतार-चढ़ाव आ रहे थे। डिप्रेशन में उसने यह कदम उठाया। आज से ही पीयूसी भी शुरू हो गया था। साथ वाले स्टूडेंट्स ने बताया कि वह प्रेक्टिकल देने आया तो था, लेकिन बिना एग्जाम दिए चला गया था, फिर रूम में जाकर फांसी लगा ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?