मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ( Raja Pateria ) ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। पन्ना पुलिस ने उनके कथित ‘मोदी को मारो’ वाले बयान के सिलसिले में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उनके खिलाफ सोमवार को पन्ना के पवई में पुलिस ने आईपीसी की धारा 451, 504, 505, 506, 153 के तहत पन्ना जिले में मामला दर्ज किया है।’
इस मामले में मंगलवार की सुबह पन्ना जिले की पुलिस द्वारा पूर्व मंत्री को दमोह जिले के हटा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। पन्ना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पन्ना जिले के चारों एसडीओपी पवई आजयगढ़ थाना प्रभारी सहित हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने एक साथ पूर्व मंत्री के हटा स्थित आवास पर 5:30 बजे पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की सूचना दी जिसके उपरांत पटेरिया को पुलिस सुबह सात बजे पवई के लिए ले गई।
पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ( Raja Pateria ) ने पन्ना में ‘पीएम की हत्या’ की बात कहकर बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तक ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
इसके बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर पन्ना पुलिस ने पटेरिया के खिलाफ शांतिभंग और वैमनस्य फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। राजा पटेरिया का कहना है कि मैंने हत्या करने की बात नहीं कही, बल्कि अगले चुनाव में मोदी को हराने की बात कही है। फ्लो में हो जाता है।
राजा पटेरिया( Raja Pateria ) रविवार को पन्ना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में राजा पटेरिया कहते दिख रहे हैं कि ‘मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भारी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो, हत्या इन द सेंस हराने का काम करो।’
पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान से कांग्रेस बचाव की मुद्रा में आई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा, मैं देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करता हूं। वहीं, कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने कहा था, कांग्रेस हिंसा का समर्थन नहीं करती है।
— ANI (@ANI) December 13, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?