राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) में कोचिंग में पढ़ाई करने वाले तीन छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्रों में 2 बिहार और एक मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। जिनकी उम्र 16,17 और 18 साल थी, मृतक छात्रों में बिहार के रहने वाले दोनों छात्र अंकुश और उज्जवल एक ही हॉस्टल में रहते थे। एक इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहा था वहीं दूसरा मेडिकल की तैयारी करता था। मध्यप्रदेश का छात्र प्रणव NEET की तैयारी करता था।
कोटा ( Kota) पुलिस की शुरुआती जांच में तीनों छात्र के कोचिंग से अनुपस्थित होने की बात सामने आई है। तीनों छात्र लगातार कोचिंग नहीं जा रहे थे। बार बार अनुपस्थित हो रहे थे। जवाहर नगर थाना क्षेत्र में दो कोचिंग छात्र जिस हॉस्टल में रहते थे, वहां के संचालक को भी छात्रों के कोचिंग से बंक मारने की जानकारी नहीं थी। इसको लेकर एसपी सिटी ने भी हॉस्टल संचालक से नाराजगी जताई। ऐसे में एक बार फिर से गाइड लाइन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सुसाइड करने वाले तीनों छात्रों एलन कोचिंग में पढ़ते थे। मामले की गंभीरता देखते हुए कलेक्टर ओपी बुनकर ने आज कोचिंग संचालकों की बैठक बुलाई है।
उज्ज्वल व अंकुश दोनों बिहार के रहने वाले थे। तलवंडी इलाके के हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर दोनों के कमरे थे। दोनों के कमरे पास पास थे। दोनों ने एक दिन सुसाइड किया। इस घटना से सवाल उठ रहा है कि कहीं ये सुनियोजित आत्महत्या तो नहीं है? आत्महत्या से पहले क्या दोनों की आपस में बात हुई? दोनों ने अपने अपने तनाव के बारें में एक दूसरे से चर्चा की? क्योंकि दोनों के आत्महत्या की सूचना 11 बजे बाद सामने आई। इन सवालों की गुत्थी तो पुलिस की जांच के बाद ही पता लगेगी।
मेडिकल की तैयारी कर रहा प्रणव वर्मा (17) 2 साल से कोटा में रह रहा था। वर्तमान में अप्रैल महीने से कोटा ( Kota) के कुन्हाड़ी में लैंडमार्क सिटी स्थित हॉस्टल में रहता था। रविवार शाम को खाना खाया था। फिर अपने रूम में चावल लेकर गया। रात को 9 बजे करीब उसने परिवार से फोन पर बात की। रात डेढ़ बजे हॉस्टल में रहने वाला दूसरा स्टूडेंट पानी भरने बाहर आया तो प्रणव गैलरी में अचेत पड़ा था। उसे हॉस्टल संचालक सहित अन्य को बताया। उसे इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल लाए। डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। प्रवण के कमरे से चूहे मारने की दवा मिली बताई।
गौरतलब है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा ( Kota) देशभर में विख्यात रहा है। हालांकि हाल के दिनों में छात्रों द्वारा कई आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। कुछ ही दिन पहले आत्महत्या के बढ़ते मामलों को देखकर प्रशासन ने एक आत्महत्या हॉटलाइन स्थापित की थी, जहां जोखिम वाले छात्र परामर्श लेने के लिए कॉल कर सकते थे। छात्रों की तरफ से अक्सर तनाव की शिकायत की जाती रही है।
छात्रों के द्वारा लगातार यह शिकायत की गयी है कि इन कोचिंग संस्थानों की तरफ से लंबी क्लास और बड़े-बड़े असाइनमेंट दिए जाते रहे हैं। जिससे उनके ऊपर काफी दबाव रहता है। साल 2016 में एक छात्र ने आत्महत्या करने के पहले कहा भी था कि सभी कोचिंग संस्थानों को बंद कर देना चाहिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?