कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु( Bengaluru ) में एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज(AMC Engineering College) के छात्रावास के अंदर एक इंजीनियरिंग छात्र नितिन (19) ने कथित तौर पर गला रेत कर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि छात्र ने अपने कॉलेज के हॉस्टल के टॉयलेट में खुदकुशी की है। छात्र की मौत की खबर के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। छात्र को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।
खुदकुशी का मामला बन्नेरघट्टा में स्थित एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज (AMC Engineering College) के हॉस्टल का है। छात्र की पहचान 19 वर्षीय नितिन के रूप में हुई है। नितिन केरल के कोझिकोड का रहने वाला था और वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि नितिन ने 1 दिसंबर को ही एएमसी इंजीनियरिंग कॉलेज(AMC Engineering College) ज्वाइन किया था। पुलिस ने आगे बताया कि नितिन ने कथित तौर पर हॉस्टल के टॉयलेट में धारदार हथियार से अपना गला काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। नितिन ने खुदकुशी क्यों की, इसका पता अभी नहीं चल सका है।
जानकारी के मुताबिक नितिन केरल के कोझिकोड जिले में पडिनी ज़ारिया क्षेत्र के पास कोयलांडी गांव का रहने वाला था।बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि छात्र के माता-पिता दुबई में रहते हैं। पुलिस को संदेह है कि माता-पिता की ओर से ध्यान न देने के कारण उसने सुसाइड किया है। इस घटना के बाद छात्र के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने उसके रूममेट्स और कॉलेज के अन्य छात्रों के बयान दर्ज किए हैं, फिलहाल शुरुआती जांच में सुसाइड करने का पता नहीं चला है लेकिन अभी मामले में जांच की जा रही है, इसके बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।
Karnataka | An engineering student Nitin (19) allegedly died by suicide after slitting his throat inside a toilet of AMC Engineering College’s hostel. Nitin who is a resident of Kerala joined the college on Dec 1 this month: Bannerghatta police
— ANI (@ANI) December 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?