उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur ) जिले के थाना फजलगंज क्षेत्र में स्थित साइकिल का सामान बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं, 11 लोगों को निकाला गया है।
कानपुर (Kanpur ) नगर के थाना फजलगंज में स्थित एसके इंडस्ट्रीज फैक्टरी में शुक्रवार तड़के सुबह शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आस पड़ोस की फैक्ट्री में भी आग के कारण दहशत देखी गई। फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मी बाहर निकल गए। आग की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग के कारण फैक्ट्री में लाखों के सामान जलकर खाक हो गए।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। घटना में 11 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया है। अग्नि कांड में फैक्टरी से पांच लोगों को सकुशल निकाला और छह लोग झुलस गए हैं। वहीं, तीन लोगों की मृत्यु हो गई है। दो लोगों का इलाज जारी है और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
फैक्टरी में लगी भीषण आग से जयप्रकाश सिंह (50) पुत्र राजेंद्र सिंह परिहार निवासी जनपद उन्नाव, नरेंद्र (40) उर्फ दिन्नू सैनी पुत्र स्व. श्री महावीर सैनी निवासी थाना सचेंडी कानपुर (Kanpur ) नगर और प्रदीप (28) उर्फ राजू पुत्र राम कुमार गौतम निवासी छतरपुर थाना, शिवराजपुर कानपुर नगर शामिल हैं। वहीं, गौरव और मनोज झुलस गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?