राजस्थान ( Rajasthan ) के पाली( Pali ) जिले में रोहट थाना क्षेत्र के सांझी गांव में तीन साल के बेटे की मौत का ऐसा सदमा लगा कि मां-बाप ने बेटे के शव और मासूम बेटी के साथ कुएं में छलांग लगा दी। कुछ मिनटों में परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। परिवार में अब केवल आठ साल की बेटी बची है।
मामला पाली ( Pali ) के रोहट थाना क्षेत्र का है। एसएचओ उदय सिंह ने बताया कि सांझी गांव के रहने वाले किसान भलाराम मेघवाल (30) के 3 साल के बेटे भीमाराम की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी।
वह अपनी पत्नी मीरा (23) और 4 साल की बेटी नगीना के साथ बुधवार को बेटे को डॉक्टर को दिखाने रोहट गया था। रास्ते में ही 3 साल के बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उल्टी करने लगा। थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई।
बेटे की अचानक मौत से पति-पत्नी का हाल बुरा हो गया। बेटे के शव को हाथों में लेकर रोने लगे। छोटे भाई के नहीं उठने पर और माता-पिता को रोते देख बेटी बेहाल हो गई। माता-पिता से लिपटकर रोने लगी। बेटे की मौत का गम दोनों सहन नहीं कर पाए।
डिप्रेशन में आकर वह बेटे के शव और बेटी को लेकर गांव के पास के कुएं में कूद गए। आस-पास के लोगों ने पाली ( Pali ) पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चारों के शवों को बाहर निकाला। शवों को रोहट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। ग्रामीणें ने बताया कि किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि परिवार ऐसा कुछ कर सकता है। भलाराम के परिवार में अब उसकी एक बेटी बची है क्योंकि इस दौरान वह स्कूल में थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?