मणिपुर ( Manipur ) के नोनी जिले( Noney district )में बुधवार को टूर पर जा रही एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में मरने वालों छात्रों का आंकड़ा बढ़कर 9 हो गया है। 40 छात्रों को इम्फाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ऐसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं। ये खौपूम की ओर टूर पर जा रही थी। राज्य सरकार के मुताबिक, हादसा सुबह के कोहरे/धुंध के कारण हुआ है। घटना के मद्देनजर सरकार ने 10 जनवरी 2023 तक सभी स्कूल टूर बंद करने का फैसला लिया है।
बस में 36 छात्र और टीचर्स भी मौजूद थे। स्टडी टूर पर जाते वक्त बस ओल्ड कछार रोड पर फिसल गई। मृतकों में 5 छात्राएं हैं। घटना सुबह 11.30 बजे की है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद छात्रों की चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बता दें कि यह हादसा राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर नोनी जिले( Noney district )में पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ( N Biren Singh ) ने हादसे से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में एक बस पलटी दिखाई दे रही है। बस के आसपास भीड़ भी दिखाई दे रही है।
नोनी ( Noney )हादसे पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और प्रधानमंत्री मोदी ने भी ने दुख जताया है। राज्य सरकार की तरफ से मृतक छात्रों के परिवारों का 5-5 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।
Deeply saddened to hear about the accident of a bus carrying school children at the Old Cachar Road today. SDRF, Medical team and MLAs have rushed to the site to coordinate the rescue operation.
Praying for the safety of everyone in the bus.@PMOIndia pic.twitter.com/whbIsNCSxO
— N.Biren Singh (@NBirenSingh) December 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?