सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को भारतीय सेना (Indian Army ) का ट्रक खाई में गिर गया। इसमें 16 जवान शहीद हो गये , 4 घायल हैं। सेना ने बताया कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस हादसे में भारतीय सेना के तीन अधिकारियों के भी शहीद होने की जानकारी मिली है।
इस वाहन के साथ आर्मी के दो वाहन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम हेलिकॉप्टर के जरिए शवों और घायल जवानों को बाहर निकाल रही है।यह दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किलोमीटर दूर जेमा 3 में सुबह करीब 8 बजे हुई।
पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में भारतीय सेना (Indian Army )वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
चुंगथांग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरुण थाटल ने बताया कि सभी 16 शवों को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। लाचेन की एक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद थाटल ने कहा कि चार गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मियों की स्थिति अज्ञात बनी हुई है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देशी उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कतृज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
Deeply pained by the loss of lives of the Indian Army personnel due to a road accident in North Sikkim.
The nation is deeply grateful for their service and commitment. My condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of those who are injured.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 23, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?