महाराष्ट्र (Maharashtra ) के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा है कि सरकार दिशा सालियान(Disha Salian ) केस की जांच के लिए एसआईटी का गठन करेगी। बता दें कि दिशा सालियान सेलिब्रिटी ( मैनेजर थीं, जिनकी साल 2020 में कथित तौर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता के के सिंह ने एक्टर की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले की एसआईटी जांच कराने के फैसले को सही करार दिया है। सुशांत के पिता ने कहा कि ये बहुत पहले होना चाहिए था लेकिन उस वक्त महाराष्ट्र में सरकार दूसरी थी इसलिए नहीं किया गया। ये फैसला सही है। पिछली सरकार में जांच सही से इसलिए नहीं हुई क्योंकि उनके लोग मामले में शामिल थे। के के सिंह ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की है।
उधर, बीजेपी विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) ने इस मामले में शिवसेना नेता पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) का नारको टेस्ट कराने की मांग की है और कहा है कि इससे दिशा सालियान केस की सच्चाई सामने आ जाएगी।
इस पूरे मामले पर आदित्य ठाकरे ने कहा है कि सरकार नागपुर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में कथित अनियमितता से ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा उठा रही है। विपक्ष का आरोप है कि नागपुर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में अनियमितता हुई है और सीएम एकनाथ शिंदे पर हमलावर है।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा। इसी दौरान शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक भरत गोगावले और भाजपा विधायक नितेश राणे ने विधानसभा में दिशा सालियान (Disha Salian ) की मौत का मुद्दा भी उठाया और जांच की मांग की। इसके बाद सदन में विधायकों का हंगामा शुरू हो गया।
बुधवार को ही एकनाथ शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले ने यह आरोप लगाया था कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के फोन पर एयू नाम से 44 बार फोन आया था। राहुल शेवाले ने दावा किया कि बिहार पुलिस के अनुसार एयू का मतलब आदित्य और उद्धव ठाकरे है।
विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और शिंदे गुट के सदस्यों ने विधान भवन परिसर में बैनर लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें लिखा था, ‘एयू कौन है’। वहीं विधायक प्रताप सरनाइक ने शेवाले द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराने और यह पता लगाने की मांग की कि आखिर ये ‘एयू’ कौन थे। भाजपा विधायक नितेश राणे ने आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और इनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे का नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए।
भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा दिशा सालियान की मौत का मामला अभी भी मुंबई पुलिस के अधीन है। सीबीआई इस मामले की जांच नहीं कर रही है। राणे ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से यह मांग करेंगे कि दिशा सालियान की मौत के मामले को दोबारा खोला जाए और उसकी फिर से जांच करवाई जाए। राणे ने कहा कि 8 और 9 जून की रात में क्या हुआ था, उसकी जांच की जानी चाहिए। विधायकों की मांग के बाद उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि गृह विभाग भी फणनवीस के पास ही है।
कर्नाटक के उडुप्पी में जन्मीं दिशा सालियान (Disha Salian ) पेशे से एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। उन्होंने वरुण शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, भारती सिंह जैसे कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया। इसके अलावा वह कई विज्ञापन एजेंसियों से भी जुड़ी रही हैं। वह टेलीविजन अभिनेता “रोहन राय” को डेट कर रही थीं और मृत्यु से कुछ महीने पहले उनकी सगाई भी हुई थी।
नौ जून 2020 को दिशा सालियान (Disha Salian ) ने कथित तौर पर मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल गिरने से मौत हो गई। बाद में दिशा की मौत को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से भी जोड़ा गया, जिनकी मृत्यु 14 जून 2020 को हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक दिशा ने आत्महत्या की थी। हालांकि, कुछ लोग इसके पीछे साजिश की भी बात करते रहे हैं।
28 वर्षीय दिशा सालियान (Disha Salian ) की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी। अगस्त 2021 में पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। पुलिस ने पिछले साल की शुरुआत में ही जांच बंद कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक मामले में साजिश का कोई सबूत नहीं मिले थे।
There will be an SIT probe into Disha Salian death case. If anyone has any piece of evidence in this matter, they can give it to the Police: Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis in the State Assembly
(File photo) pic.twitter.com/cT3HOfD9Li
— ANI (@ANI) December 22, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?