गुजरात ( Gujarat) में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना खेड़ा जिले के नडियाद शहर की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएफ जवान ने बेटी का अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने का विरोध किया था। वह वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने वाले 15 वर्षीय लड़के के घर विरोध दर्ज कराने गए थे। इस दौरान आरोपी लड़के के परिवार ने उन पर हमला कर दिया और उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
रिपोर्ट के मुताबिक,बीएसएफ (BSF)जवान की हत्या के 7 आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात शनिवार की है। आरोपियों ने बीएसएफ जवान मेलजीभाई वाघेला, उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों पर डंडों से हमला कर दिया था। इलाज के दौरान मेलजीभाई की मौत हो गई वहीं, उनके बेटे समेत दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
नाडियाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाणीपुरा गांव में रहने वाला शैलेष जादव ने कुछ दिन पहले मेलजीभाई की बेटी का फेक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इसी के चलते मेलजीभाई शनिवार दोपहर को अपने बेटे और परिवार के अन्य तीन सदस्यों के साथ आरोपी शैलेष के घर उसे समझाइश देने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस होने लगी।
विवाद बढ़ने पर आरोपी शैलेष, उसके पिता छाबाभाई जादव, मां कैलाशबेन, चाचा अरविंदभाई, चाची शांताबेन, दादा छाबाभाई, चाचा का बेटा भावेश ने मेलजीभाई और उनके परिवार पर हमला बोल दिया था।
हमले में मेलजीजीभाई, उनके बेटे और परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए थे। गांववालों ने सभी को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मेलजीभाई की मौत हो गई थी। वहीं, उनके बेटे समेत अन्य दो लोगों नाडियाद अस्पताल में भर्ती हैं। नाडियाद अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार तीनों की हालत खतरे से बाहर है।
किशोरी और आरोपी लड़का एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और दोनों में दोस्ती हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीते शनिवार की रात बीएसएफ (BSF) जवान अपनी पत्नी, दो बेटों और भांजे के साथ आरोपी लड़के के घर गया था। लेकिन आरोपी के परिवार के सदस्यों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?