ग्वालियर ( Gwalior ) में इंजीनियर तृप्ति अग्रवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला के इंजीनियर पति का कहना है कि पत्नी ने फांसी लगाई है। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालवालों ने बेटी की हत्या कर दी। वे बेटी को प्रताड़ित करते थे। उसने एमटेक किया था। वह भी बेंगलुरु में आईटी कंपनी में जॉब करती थी। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले ही उसकी जॉब छुड़वा दी।
मामला ग्वालियर ( Gwalior ) के लक्ष्मीबाई कॉलोनी में सोमवार का है। तृप्ति अग्रवाल (31) की शादी 6 साल पहले मिहुर अग्रवाल से हुई थी। मिहुर पेशे से इंजीनियर है। वह बेंगलुरु स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करता हैं। फिलहाल, लॉकडाउन के बाद से वर्क फ्रॉम होम कर रहा हैं। मिहुर के पिता राकेश अग्रवाल जल संसाधन विभाग से रिटायर्ड हैं।
मिहुर के मुताबिक रविवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। मैं और तृप्ति भी बेटे के साथ कमरे में सो गए। सुबह देखा, तो कमरे में तृप्ति नहीं थी। तलाश किया, तो दूसरे कमरे में वह फंदे पर लटकी मिली। हमने उसे नीचे उतारा। नब्ज टटोली, तो पता चला उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। साथ ही, ससुराल वालों को भी बताया। सूचना पर ग्वालियर ( Gwalior ) पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
तृप्ति के मामा पवन अग्रवाल ने बताया कि हमें सुबह देरी से सूचना दी गई। यहां पहुंचे, तो तृप्ति का शव जमीन पर पड़ा था। ससुराल वालों ने तृप्ति को मार कर फांसी पर लटकाया है। इसके बाद सबूत भी मिटा दिए। जिस पंखे पर लटकी, वहां कोई निशान नहीं है। पंखा टेढ़ा भी नहीं हुआ। पवन अग्रवाल के मुताबिक कमरे में पोंछा लगा दिया गया। पास ही अस्पताल भी है, लेकिन वे हॉस्पिटल नहीं ले गए।
तृप्ति के पिता जयप्रकाश अग्रवाल भी पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड हैं। उनका आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तो सब ठीक रहा। बाद में आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मायके भी छोड़कर आए थे। पिता ने शादी में पूरा सामान दिया था। फिर भी पैसे मांगते थे। इसे लेकर मारपीट भी की जाती थी। हम यह सोचकर चुप थे कि समय के साथ धीरे-धीरे सबकुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?