जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में जम्मू शहर के साथ सटे सिद्दड़ा इलाके में बुधवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं। चारों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और हथियार भी मिले हैं। मौके पर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की टीमें मौजूद हैं। अभी संबंधित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिद्दड़ा में पुलिस पोस्ट पर संदिग्ध ग्रेनेड हमला किया गया था।वहीं, इस मुठभेड़ के बाद गृह मंत्रालय अलर्ट हो गया है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोपहर चार बजे अहम बैठक बुलाई है।
जानकारी के अनुसार, जम्मू (Jammu )सिद्दड़ा पुल के पास नाके पर सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए ट्रक नंबर जेके 18- 1226 को रोका। पुलिस को देख चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, ट्रक में बैठे अन्य लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। चारों के शव बरामद कर लिए हैं। मौके पर से सात ऐक 47, तीन पिस्टल और एम4 राइफल भी मिली है। बताया जा रहा है कि ट्रक कश्मीर घाटी के कुलगाम के गुलाम मोहम्मद खान के नाम रजिस्टर्ड है।
जम्मू-कश्मीर हाईवे के जिस बाईपास पर ट्रक को रोका गया था। उसके आसपास जंगल है। मौसम खराब है और कोहरा भी काफी घना है। पुलिस को आशंका है कि कहीं बचे हुए आतंकवादी इन हालात का फायदा उठाकर भाग न निकलें।सुरक्षा बलों ने तुरंत वाहन को घेर लिया और राजमार्ग के उस हिस्से पर वाहनों के आवागमन को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी मारे गए और वाहन में आग लग गई है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू (Jammu ) के सिद्दड़ा पुल के पास छह दिसंबर देर रात आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया था। पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। हालांकि हमलावर चूक गए और ग्रेनेड पास के एक बिजली के खंभे और पेड़ के बीच जा गिरा। खंभे पर छर्रे के निशान मिले थे।
Jammu encounter | J&K: Four terrorists have been killed in an encounter in Sidhra area in Jammu. 7 AK-47 rifles, 3 pistols along with other ammunition were recovered. Truck owner is yet to be identified, truck was going from Jammu to Srinagar. Search still on: ADGP Mukesh Singh pic.twitter.com/pIkjg23d7I
— ANI (@ANI) December 28, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?