उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मऊ ( MAU )जिले में दर्दनाक घटना हुई है। कोपांगज थाने के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घर में आग चूल्हे के कारण लगी थी।
मऊ ( MAU ) के जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मऊ जिले के कोपागंज पुलिस स्टेशन के शाहपुर गांव में एक घर में आग लगी थी। आग लगने से एक महिला, 1 वयस्क और 3 नाबालिगों सहित परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। मृतकों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मऊ ( MAU )जिले में शाहपुर गांव निवासी गुड़िया राजभर (32) का विवाह दोहरीघाट निवासी रमाशंकर के साथ हुआ था। करीब पांच वर्षं से गुड़िया अपने आठ, दस और 12 साल के तीन बच्चों और बहन की 14 साल की बेटी के साथ अपने मायके शाहपुर में ही मड़ई में रहती थीं।
मंगलवार रात अचानक मड़ई में आग की लपटें निकलने लगीं। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पाकर सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा भी पहुंचे। करीब 30 मिनट बाद आग बुझाई जा सकी।
गुड़िया राजभर, किशोरी उसकी बहन की बेटी तथा तीनों बच्चों के शव निकाल लिए गए।
5 members of family die after fire breaks out in house in UP’s Mau
Read @ANI Story | https://t.co/L9APNynBoz#UttarPradesh #Mau #Fire pic.twitter.com/GDCiNfPk6N
— ANI Digital (@ani_digital) December 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?