बोधगया ( Bodh Gaya )में एक चीनी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस को शक है कि यह महिला चीन की जासूस है और यहां तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ( Dalai Lama ) के बारे में जानकारी जुटा रही थी। बोधगया थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। मगध रेंज के िग एमआर नायक ने इसकी पुष्टि की है। तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा इस वक्त बोधगया में ही हैं।
पुलिस ने इसके पहले इस चीनी महिला का एक स्कैच जारी किया था। बिहार पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध चीनी महिला का नाम मिस सोंग शियाओलन है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गया में रह रही एक चीनी महिला के बारे में जानकारी मिली थी। इस महिला के बारे में उन्हें दाे साल से इनपुट मिल रहे थे।गया एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि महिला बोधगया ( Bodh Gaya )के एक गेस्ट हाउस में रुकी हुई थी। वह पहली बार 19 अक्टूबर 2019 को भारत आई। इसके बाद जनवरी 2020 में वापस ये नेपाल गई और फिर 4 दिन बाद 20 जनवरी 2020 को भारत आ गई। वीजा के नियम के अनुसार इन्हें लगातार 90 दिनों तक भारत में रहने की अनुमति थी लेकिन इसका उल्लंघन किया गया। पूछने पर महिला ने बताया कि ई टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और कोरोना के बाद वापस नहीं लौटी और भारत में हिमाचल प्रदेश में रहने लगी। 22 दिसंबर को ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण बोध गया आई थी। इन्हें डिपोर्ट करने दिल्ली भेजा जा रहा है।
बेशक पुलिस कह रही है कि प्रथम दृष्टया वीजा उल्लंघन का ही मामला सामने आया है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि संदिग्ध महिला दलाई लामा का प्रवचन सुनने के लिए यहां आई थी तो उसने टीचिंग प्रोग्राम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं कराया। टीचिंग सुनने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन जरूरी है। तभी उसे कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया जाता है। इस सवाल का जवाब एसएसपी नहीं दे सकी। उन्होंने कहा कि चीनी महिला ने टीचिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। कई लोग नहीं भी कराते हैं।
पुलिस ने जब अलर्ट जारी किया था तब भी महिला का नाम सांग जियालोन बताया गया था। उसका वीजा नंबर 901BAA2J और पीपी नंबर- EH2722976 है। महिला ने भिक्षु का रूप धारण कर रखा है। उसके सिर पर बेहद छोटे-छोटे बाल हैं और वह दुबली-पतली है।
दलाई लामा के रुकने वाली जगह और महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है। दलाई लामा के कार्यक्रम में जो लोग भी शामिल हो रहे है, उनकी कड़ी जांच की जा रही है। सिर्फ उन लोगों को दलाई लामा के कार्यक्रम में जाने की इजाजत है, जिनके पास मंजूरी है।
Bihar | Police detain the suspected (Chinese) woman in Bodh Gaya in connection with alleged threat to Tibetan spiritual leader Dalai Lama. She is being interrogated: JS Gangwar, ADG (headquarters) confirms to ANI
(file pic) https://t.co/32hSwYnxPN pic.twitter.com/f6AsNpMCiH
— ANI (@ANI) December 29, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?