केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। लाखों विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम और तिथियों की घोषणा का इंतजार था Circular and Date Sheet for Main Exam-2023 for Class X & XII
सीबीएसई(CBSE)कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई पेपर के साथ शुरू होगी और गणित के मानक और गणित के बेसिक पेपर के साथ समाप्त होगी। अधिकांश पेपरों की परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। वहीं, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप के पेपर से शुरू होगी और साइकोलॉजी के पेपर के साथ खत्म होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का परीक्षा समय अधिकांश पेपरों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।
सीबीएसई (CBSE)ने कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा तिथि पत्र 2023 की घोषणा करते हुए कहा कि आमतौर पर दोनों कक्षाओं में दो प्रमुख विषयों के बीच परीक्षा में पर्याप्त अंतर दिया गया है। सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट लगभग 40,000 सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन से बचाकर बनाई गई है ताकि किसी छात्र की दो विषयों की परीक्षा एक ही तिथि पर न हो। केंद्रीय बोर्ड ने आगे कहा कि 12वीं की डेट शीट तैयार करते समय जेईई मेन, नीट ओर सीयूईटी यूजी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों से टकराव नहीं होने का ध्यान रखा गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?