प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) मां हीराबेन मोदी ( Heeraben Modi ) का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। पीएम मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है।
यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर ने एक बुलेटिन में कहा, ‘हीराबा मोदी का निधन 30/12/2022 को सुबह 3.30 बजे (सुबह) यूएन मेहता हार्ट अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ( Heeraben Modi )की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शाम को रिकवर होने की बात कही जा रही थी। इसके बाद पीएम दिल्ली रवाना हो गए थे। जैसे ही मां के निधन की खबर आई वह अहमदाबाद लौट रहे हैं। पीएम मोदी हाल ही में उनसे मिलने गए थे जब वह विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए गुजरात में थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपनी मां से खास लगाव था। वो अक्सर किसी न किसी मौके पर मां से मिलने से अहमदाबाद पहुंच जाया करते थे। कभी मां के हाथ से रोटी खाते तो कभी मां को अपनी हाथ से खाना खिलाते। मां के चले जाने से भावुक पीएम मोदी ने 100वें जन्मदिन का वो किस्सा सुनाया, जब मां हीराबेन ( Heeraben )ने पीएम को एक सीख दी थी।
— Narendra Modi (@narendramodi) December 30, 2022
#WATCH | Gandhinagar: Prime Minister Narendra Modi carries the mortal remains of his late mother Heeraben Modi who passed away at the age of 100, today. pic.twitter.com/CWcHm2C6xQ
— ANI (@ANI) December 30, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?