केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक (डीजी) सुजॉय लाल थाउसेन ने शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। थाउसेन ने पंकज कुमार सिंह की जगह ली, जो शनिवार को बीएसएफ महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो गए। राजस्थान कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सिंह ने पिछले साल 31 अगस्त को बीएसएफ प्रमुख का पदभार संभाला था।
इससे पहले, शुक्रवार को एक सरकारी बयान में कहा था कि बीएसएफ (BSF) महानिदेशक पंकज कुमार सिंह 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद सुजॉय लाल थाउसेन बीएसएफ महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। सीआरपीएफ प्रमुख थाउसेन मध्यप्रदेश कैडर से हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थाउसेन नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) बीएसएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। बयान में कहा गया था कि थाउसेन शनिवार को दोपहर के बाद पंकज कुमार सिंह से बीएसएफ प्रमुख का प्रभार संभालेंगे। इससे पहले सिंह विदाई परेड की समीक्षा करेंगे और बीएसएफ के कुछ कर्मियों को सेवा पदक प्रदान करेंगे।
पंकज कुमार सिंह के पिता और 1959 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश सिंह बीएसएफ (BSF) महानिदेशक के पद पर सेवा चुके हैं। उन्होंने जून, 1993 से जनवरी, 1994 तक बीएसएफ का नेतृत्व किया था। प्रकाश सिंह को देश में पुलिस सुधारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 1996 में पुलिस में सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद सरकार ने आईबी प्रमुख, सीबीआई प्रमुख, विदेश सचिव, रॉ प्रमुख और केंद्रीय गृह सचिव को कम से कम दो साल का निश्चित कार्यकाल देना शुरू किया।
देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले अर्धसैनिक बल बीएसएफ में लगभग 2.65 लाख जवान तैनात हैं, जो पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ 6,300 किलोमीटर से अधिक लंबी भारतीय सीमा की रक्षा करते हैं।
CRPF chief SL Thaosen takes additional charge of Border Security Force DG
Read @ANI Story | https://t.co/Xodm7m0BHs#CRPF #SLThaosen #BSF #DG pic.twitter.com/jhlkUu0mth
— ANI Digital (@ani_digital) December 31, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?